लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित 10 नए केस, मरीजों की संख्या बढ़कर 60, जानें अब तक के अपडेट

By अनुराग आनंद | Updated: March 11, 2020 13:30 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनो वायरस को लेकर वैश्विक मृत्यु के मामले 4,000 से ऊपर बताए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में एक लाख से अधिक लोग बताए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले केरल के स्वास्थ मंत्री शैलजा ने एक 3 साल के बच्चे के माता-पिता में कोरोना वायरस की पुष्टि की थीं।90 से अधिक देशों में कोरोना वायरस से 1,10,041 लोग संक्रमित पाये गये हैं।

दिल्लीदिल्ली और राजस्थान में बुधवार को क्रमश: एक-एक लोगों और केरल में 8 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यह आंकड़ा अभी 60 पर ही है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोनो वायरस को लेकर वैश्विक मृत्यु के मामले 4,000 से ऊपर बताए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में एक लाख से अधिक लोग बताए जा रहे हैं। ऐसे में साफ है कि वैश्विक स्तर पर कोरोना एक महामारी की तरह फैला हुआ है। 

Ministry of Health & Family Welfare, Government of India: 10 new cases of #COVID19 confirmed. 8 cases are from Kerala and 1 each from Rajasthan & Delhi. Total cases rise to 60 across the country. pic.twitter.com/61eGPUKeiE— ANI (@ANI) March 11, 2020

बता दें कि इससे पहले केरल के स्वास्थ मंत्री शैलजा ने एक 3 साल के बच्चे के माता-पिता में कोरोना वायरस की पुष्टि की थीं।  कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलु ने कहा है कि कर्नाटक में कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

वहीं, महाराष्ट्र पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक पुणे शहर में कल कोरोनावायरस के  2 मामले सामने आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश जारी है। उनके बच्चे, एक ड्राइवर जिसके साथ वो मुंबई से पुणे आए और एक सह-यात्री में भी पॉजिटिव कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है।

इसके साथ पुणे शहर में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 5 हो गई है। नब्बे से अधिक देशों में कोरोना वायरस से 1,10,041 लोग संक्रमित पाये गये हैं और इससे  4000 लोगों की मौत हुई है।

Kerala Health Minister KK Shailaja: Two more cases of #Coronavirus have tested positive in the state. Parents of the 3-year-old child have tested positive. pic.twitter.com/2vYnFzbyAj— ANI (@ANI) March 10, 2020

ईरान में लगभग 2,000 भारतीय रह रहे हैं, जहां सात हजार लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये है और 237 लोगों की मौत हुई है।इसी के बाद भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक सैन्य परिवहन विमान कोरोना वायरस प्रभावित ईरान से 58 भारतीय नागरिकों को लेकर मंगलवार को वापस लौटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियादिल्लीकेरलमहाराष्ट्रवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप