लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सर्वे, स्केनिंग, कांटेक्ट बेस पर ज्यादा ध्यान देंगे उज्जैन के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह

By बृजेश परमार | Updated: May 6, 2020 06:06 IST

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के उज्जैन के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार पूर्वान्ह अपना पदभार संभाल लिया।उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़े-खड़े पदभार ग्रहण किया और काम में जुट गए।

मध्य प्रदेश के उज्जैन के नवागत कलेक्टर आशीष सिंह ने मंगलवार पूर्वान्ह अपना पदभार संभाल लिया। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़े-खड़े पदभार ग्रहण किया और काम में जुट गए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब सर्वे, स्केनिंग और कांटेक्ट बेस पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। आगामी समय में सेंपल संख्या बढ़ाएंगे जिससे काफी पॉजिटिव बढ़ सकते हैं।

मंगलवार पूर्वान्ह भगवान श्री महाकालेश्वर एवं मां हरसिद्धि मंदिर के शिखर दर्शन के साथ उन्होंने कलेक्टर कार्यालय विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन पहुंचकर उज्जैन कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति एक माह में 600 से 700 लोगों को संक्रमित कर सकता है। इसे रोकने के लिए इस एक-एक व्यक्ति को जल्दी से जल्दी आइडेंटिफाइड करेंगे। 

इसके चलते आगामी 6-7 दिनों में सबसे ज़्यादा पॉजिटिव मरीज सामने ज्यादा आ सकते हैं। टेस्टिंग बढ़ाएंगे, लॉकडाउन और सख्त हो सकता है तभी कोरोना की चेन टूटेगी। 

सब्जी और फल, हो सकता है कि ना मिले असुविधा भी हो लेकिन इसके परिणाम अच्छे आएंगे। हमारा फोकस इस बात पर रहेगा कि होने वाली मौतें कैसे रोकी जाएं, इसके लिए टेस्टिंग बढ़ाएंगे जिससे पॉजिटिव मरीज जल्दी चिन्हित हो और उन्हें आइसोलेट या होम कोरेंटाइन कर जल्दी ट्रीटमेंट शुरू करेंगे जिससे वह किसी और को संक्रमित ना करें।

पूरे शहर में सर्वे और स्क्रीनिंग शुरू करेंगे कंटेनमेंट एरिया में यह जल्दी शुरू होगी। अस्पतालों के मैनेजमेंट पर विशेष फोकस रहेगा इसके लिए शहर के सभी अस्पतालों के डॉक्टरों से चर्चा करेंगे। सरकारी या गैर सरकारी सुविधाएं प्राप्त करने के लिए सभी को हमारी अपेक्षाओं को पूरा करना पड़ेगा।

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से संबंधित सभी मुद्दे सुलझाने का काम कर लिया जाएगा। जनता को भी स्वयं के लिए आगे आना होगा। बीमारी छुपाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह सबसे परेशानीदायक है। इस बीमारी को छुपाकर लोग खुद के साथ परिवार को भी नुकसान पहुंचाते हैं। 

आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कॉलेज के चिकित्सकों के साथ बैठक लेकर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज से कोरोना से पीड़ित 22 मरीजों को नवागत कलेक्टर आशीष सिंह की उपस्थिति में डिस्चार्ज किया। इसी तरह देर शाम पीटीएस से 9 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउज्जैनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतVIDEO: बेंत के 12 प्रहार से तिलमिलाए बच्चे ने की पुलिस को शिकायत, सामवेद के शिक्षक पर बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत FIR

क्राइम अलर्टदूसरे छात्र के बिस्तर पर क्यों सोया था?, छात्र को लाठी से पीटते हुए चिल्ला रहा वार्डन दत्तदास शेवड़े?, दर्द से मासूम की हालत खराब?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील