लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: पूर्वोत्तर में दो मामले, तमिलनाडु में 54 वर्षीय शख्स की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 13:51 IST

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री आर ललथंगलियाना ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आइजोल के एक निवासी की गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से मंगलवार रात को जांच रिपोर्ट आई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कल देर रात जांच के परिणाम मिले। यह विदेश से संक्रमित व्यक्ति के आने का मामला है और मरीज ठीक है।’’

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कहा कि उन्हें राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद घबराने की आवश्यकता नहीं है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मिशन निदेशक एरिक जोमाविया ने बताया कि मरीज पढ़ाई के लिए नीदरलैंड गया था।

आइजोल/मदुरैः नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से हाल ही में लौटा 50 वर्षीय पादरी मिजोरम में कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की संख्या दो हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री आर ललथंगलियाना ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आइजोल के एक निवासी की गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से मंगलवार रात को जांच रिपोर्ट आई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें कल देर रात जांच के परिणाम मिले। यह विदेश से संक्रमित व्यक्ति के आने का मामला है और मरीज ठीक है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कहा कि उन्हें राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद घबराने की आवश्यकता नहीं है। यहां राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मिशन निदेशक एरिक जोमाविया ने बताया कि मरीज पढ़ाई के लिए नीदरलैंड गया था।

कोरोना वायरस से संक्रमित 54 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार तड़के मदुरै के एक अस्पताल में मौत हो गई। तमिलनाडु में इस संक्रामक रोग से मौत का यह पहला मामला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने बताया कि व्यक्ति को लंबे समय से ‘‘अनियंत्रित मधुमेह’’ की बीमारी थी।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी पूरी कोशिश के बावजूद एमडीयू, राजाजी अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित मरीज की मौत हो गई। उसे फेफड़ों, अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी।’’ मंत्री ने आगाह किया कि कोविड-19 के साथ अन्य बीमारी से गंभीर खतरा हो सकता है।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘विषाणु के संक्रमण के असर के बारे में जानते हुए मैं अपने संवाददाता सम्मेलनों में कहता रहा हूं कि कोविड-19 के साथ अनियंत्रित मधुमेह और उच्च रक्तचाप, प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने जैसी बीमारी अधिक खतरे की स्थितियां हैं। अगर आपके परिवार में किसी को ऐसी समस्या है तो कृपया अतिरिक्त चौकसी बरतें।’’ राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 18 हो गए। तीन महिलाओं समेत छह और लोग संक्रमित पाए गए।

राज्य सरकार ने इस घातक विषाणु को फैलने से रोकने के अपने प्रयासों के तौर पर 24 से 31 मार्च तक लॉकडाउन (बंद) की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार को ऐलान किया था कि पूरा देश आधी रात के बाद से तीन हफ्तों के लिए बंद हो जाएगा। तमिलनाडु सरकार ने यह भी कहा था कि वह सीआरपीसी की धारा 144 लागू करेगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअसममिजोरमनरेंद्र मोदीतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो