लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Update: विदेश से आने वालों को गुरुद्वारे में जाने से पहले करना होगा 15 दिन का इंतजार!

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 17, 2020 09:18 IST

कोरोना वायरसः गुरुद्वारे में दर्शन करने के इच्छुक विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए 15 दिन की वेटिंग शुरू कर दी गई है. कमेटी की ओर से कहा गया है कि ऐसे लोग विदेश से आने के कम से कम 15 दिन बाद ही गुरुद्वारा आ सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देगुरुद्वारे के सेवादारों और कर्मचारियों को 20 से 25 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना अनिवार्य कर दिया गया है.गुरुद्वारा परिसर की सीढ़ियां, रेलिंग सहित दूसरे स्थानों को भी सेनिटाइज किया जाएगा.

कोरोना वायरस के खौफ का असर दिल्ली के धार्मिक स्थलों पर भी नजर आने लगा है. खतरे को देखते हुए दिल्ली सिख गुरु द्वारा प्रबंधन कमेटी ने बड़े फैसले लिए हैं. गुरुद्वारों के लिए नए नियम बनाए गए हैं और उन्हें कड़ाई से इनका पालन करने को कहा गया है. कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने लोकमत को बताया कि सभी गुरुद्वारों में किसी को आने से मना तो नहीं किया जा सकता लेकिन कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए कई तरह के एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

गुरुद्वारे में दर्शन करने के इच्छुक विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए 15 दिन की वेटिंग शुरू कर दी गई है. कमेटी की ओर से कहा गया है कि ऐसे लोग विदेश से आने के कम से कम 15 दिन बाद ही गुरुद्वारा आ सकते हैं. इसके अतिरिक्त गुरुद्वारे के सेवादारों और कर्मचारियों को 20 से 25 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना अनिवार्य कर दिया गया है.

परिसर से बाहर आते समय भी उन्हें इसी तरह हाथ धोने का निर्देश दिया गया है. गुरुद्वारा परिसर की सीढ़ियां, रेलिंग सहित दूसरे स्थानों को भी सेनिटाइज किया जाएगा. लंगर के कर्मचारियों को पूरी तरह साफ सफाई बरतने को कहा गया है. प्रबंधन में जुटे महत्वपूर्ण लोगों को कर्मचारियों पर नजर रखने को कहा गया है.गुरुद्वारों को निर्देश दिया गया है कि वह सर ढकने के लिए गुरुद्वारे की ओर से रूमाल देना बंद कर दें, इससे संक्रमण का खतरा हो सकता है. इसके स्थान पर लोगों से कहा गया है कि वह अपना खुद का रूमाल या अन्य कपडा़ साथ लाएं.

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos