लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Update: PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर की बातचीत, कोरोना का लिया जायजा, मुंबई में धारा 144 लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 15:15 IST

देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित है। यहां कुल संख्या 32 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 31, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 22 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली: भारत में रविवार (15 मार्च) की दोपहर तक आधिकारिक तौर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 107 हो चुकी है। देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित है। यहां कुल संख्या 32 हो गई है। इसी बीच मुंबई धारा 144 लागू कर दिया गया है।  अब 4 से ज्यादा लोग एक जगह पर जमा नहीं हो सकते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। उन्होंने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति और उसके उपायों को लेकर चर्चा की।

बता दें कि महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि एक 59 वर्षीय महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव मिला है। महिला ने रूस और कजाकिस्तान की यात्रा की थी। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या अब बढ़कर 32 हो गई है। वहीं, कोरोना वायरस के चलते बीएमसी ने मुंबई चिड़िया घर को अगले आदेश तक बंद किया। 

इसके अलावा दिल्ली में रहने वाली 68 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसने शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 11, कर्नाटक में छह, महाराष्ट्र में 31, लद्दाख में तीन और जम्मू-कश्मीर में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

इसके अलावा राजस्थान में कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है। केरल में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 22 मामले सामने आए हैं। इनमें वे दो लोग भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि कुल 93 संक्रमित लोगों में से 17 विदेशी हैं। इनमें 16 लोग इतालवी हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए