लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Taja Khabar: मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात 11 CISF जवान हुए कोरोना वायरस से संक्रमित,  142 को किया गया क्वारंटाइन

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 19:13 IST

29 मार्च को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरबक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान में  कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआज 7 जवानों के टेस्ट में संक्रमित होने की पुष्टी हुई है।इसके अलावा, 11 में से 4 जवानों में संक्रमण की पुष्टि कल ही हो गई थी। 

मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात 11 CISF जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर तैनात व संक्रमित जवानों के संपर्क में आने वाले बाकी 142 जवानों को क्वारंटाइन किया गया है। आज 7 जवानों के टेस्ट में संक्रमित होने की पुष्टी हुई है। इसके अलावा, 4 जवानों में संक्रमण की पुष्टि कल ही हो गई थी। 

यह पहली बार अर्ध सैनिक बल के जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है बल्कि इससे पहले भी जवानों के संक्रमित होने के मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि 29 मार्च को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी और केंद्रीय औद्योगिक सुरबक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान में  कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। ये अर्धसैनिक बलों में इस बीमारी के शुरुआती मामले थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।

बीएसएफ का यह अधिकारी (57) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टकनपुर इलाके में बल की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में तैनात था। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित अधिकारी के उनके परिवार के एक सदस्य से संक्रमित होने का संदेह था। यह सदस्य हाल ही में ब्रिटेन से लौटा था।

एक अधिकारी ने बताया कि सेंकेंड इन कमांड रैंक के इन अधिकारी को एक स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। दो दर्जन से अधिक अधिकारी उनके संपर्क में आये थे जिन्हें पृथक कर दिया गया था।

इसके अलावा, सीआईएसएफ के एक हेड कांस्टेबल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गयाथा। वह मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संभवत: व्यस्त हवाई अड्डे पर तैनात रहने के दौरान वह संक्रमित हो गये थे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप