लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अस्पताल में तबलीगी जमात के सदस्यों की नॉनवेज की मांग, प्रोटीन से भरा खाना फर्श पर फेंका, वार्ड ब्वाय से की हाथापाई

By भाषा | Updated: April 27, 2020 05:36 IST

जमात के सदस्यों ने वार्ड ब्वाय से हाथापाई की। वार्ड ब्वाय किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा लेकिन जमात के सदस्य उसका पीछा करते हुए नीचे उतर आये। इसके बाद वार्ड ब्वाय ने पूरी बात अधिकारियों को बतायी, जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किये गए कोरोना वायरस संक्रमित तबलीगी जमात के सदस्य खाने में 'नॉनवेज' मांग रहे हैं। जमात के सदस्यों ने खाना देने गये वार्ड ब्वाय से हाथापाई भी की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किये गए कोरोना वायरस संक्रमित तबलीगी जमात के सदस्य खाने में 'नॉनवेज' मांग रहे हैं। जमात के सदस्यों ने खाना देने गये वार्ड ब्वाय से हाथापाई भी की। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है लेकिन वे उसे खाने से साफ मना कर रहे हैं और नॉनवेज (मांसाहार) की मांग कर रहे हैं।

लाला लाजपत राय अस्पताल गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज से सम्बद्ध है। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज की प्रधानाध्यापक डा. आरती लालचंदानी ने बताया कि जमात के सदस्यों को खाना देने के लिए वार्ड ब्वाय तीसरी मंजिल पर स्थित कोविड-19 पृथक वार्ड में गया लेकिन जमात के सदस्यों ने खाना खाने से इंकार कर दिया और नॉनवेज की मांग करने लगे।

उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों ने कहा कि खाने का ‘मेन्यू’ हर दिन बदला जाना चाहिए क्योंकि वे शाकाहार खा खाकर बोर हो गये हैं।

डा. आरती ने बताया कि जब जमात के सदस्यों को नॉनवेज खाना नहीं मिला तो उन्होंने प्रोटीन से भरपूर भोजन को फर्श पर फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि जमात के सदस्यों ने वार्ड ब्वाय से हाथापाई की। वार्ड ब्वाय किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा लेकिन जमात के सदस्य उसका पीछा करते हुए नीचे उतर आये। इसके बाद वार्ड ब्वाय ने पूरी बात अधिकारियों को बतायी, जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

डा. आरती ने आरोप लगाया कि 70 में से जमात के 15 या 20 सदस्यों की हरकतों से पूरा अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी परेशान हैं। अब तय किया गया है कि जमात के सदस्यों को पुलिस की मौजूदगी में खाना दिया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेशकानपुरतबलीगी जमातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए