लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Ki Khabar: आइसोलेशन वॉर्ड में मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर में मिला कोरोना का लक्षण, तो उसी वॉर्ड में किया गया भर्ती

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 06:06 IST

कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उसकी तुलना में पॉजिटिव आने वाले रोगी कम हैं. इससे आमजन में धीरे-धीरे भय का वातावरण कम होने लगा है.

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने मेयो अस्पताल व मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड का मुआयना किया. दोनों ही अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई सुविधा से वे संतुष्ट नजर आए, उन्होंने निवासी डॉक्टर के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली.

नागपुर: मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में सेवा दे रहे एक डॉक्टर में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने से रविवार को खलबली मच गई. संबंधित डॉक्टर को भर्ती कराया गया है. इस संदिग्ध के साथ रविवार को मेयो अस्पताल में एक तथा मेडिकल में 19 कोरोना वायरस के संदिग्ध को भर्ती कराया गया है.

इसमें अधिकांश रोगी विदेश यात्रा कर लौटे हैं तथा कुछ उनके संपर्क में आए संदिग्ध हैं. रविवार को जांचे गए नमूनों में एक भी रोगी पॉजिटिव नहीं आया. इसके बाद प्रशासन ने कुछ राहत महसूस की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित डॉक्टर की ड्यूटी दो मार्च से आइसोलेशन वार्ड में लगाई गई थी. पसर्नल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट (पीपीई) नाम के किट का उपयोग भी डॉक्टर कर रहा था. शनिवार को अचानक उसे तेज बुखार, सर्दी, खांसी के लक्षण दिखाई दिए. रविवार को उसे तत्काल उसी वार्ड में भर्ती कराया गया. उसके नमूने लेकर जांच के लिए मेयो की प्रयोगशाला में भेज दिया गया है.

रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने मेयो अस्पताल व मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड का मुआयना किया. दोनों ही अस्पतालों में उपलब्ध कराई गई सुविधा से वे संतुष्ट नजर आए. उन्होंने निवासी डॉक्टर के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली.

कोरोना वायरस के संदिग्धों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन उसकी तुलना में पॉजिटिव आने वाले रोगी कम हैं. इससे आमजन में धीरे-धीरे भय का वातावरण कम होने लगा है. फिर भी अधिकांश व्यक्ति वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं. इससे जल्द ही इस पर काबू पाए जाने के आसार हैं.

टॅग्स :लोकमत समाचारकोरोना वायरसनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह