लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना पॉजिटिव बाप को तड़पता देख बेटे ने अस्पताल में अपना बेड छोड़ा

By उस्मान | Updated: May 2, 2021 11:03 IST

खुद कोरोना से पीड़ित था बेटा, बाप को एडमिट कराकर खुद होम आइसोलेशन में है

Open in App
ठळक मुद्देखुद कोरोना से पीड़ित था बेटाबाप को कहीं नहीं मिल रहा था बेड अब खुद होम आइसोलेशन में है बेटा

कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी लहर के तहत भारत में हर दिन संक्रमण और मौत के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बहुत से मरीज अस्पतालों में बेड नहीं मिलने से दम तोड़ रहे हैं। 

इस बीच राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से आंखें नम करने वाली खबर सामने आई है। शहर के एक अस्पताल में भर्ती एक 38 साल के बीमार बेटे ने कोरोना संक्रमित अपने पिता के लिए बेड छोड़ दिया।

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, मयंक प्रताप सिंह नामक एक 38 वर्षीय का अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। जब उसे पता चला कि उसके पिता का रिजल्ट भी पॉजिटिव आया है और उन्हें कहीं बेड नहीं मिला, तो उन्होंने उनके लिए अपना बिस्तर छोड़ दिया। मयंक अब होम आइसोलेशन में है। 

बेटे का आईसीयू में चल रहा था इलाज

मयंक 9 अप्रैल से बीमार थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद 17 अप्रैल को उन्हें नोएडा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था और ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा था। इस बीच, उनके पिता उदय प्रताप को भी कोरोना हो गया और उनका भो ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा।

पिता को कहीं नहीं मिला बिस्तर

जब उसके पिता को कहीं बेड नहीं मिला तो मयंक ने अपना बेड उन्हें देने का फैसला किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अपने पिता को बेड देने का अनुरोध किया। 

मयंक ने बताया कि उन्हें 12 अप्रैल को पता चल गया था कि उन्हें कोरोना हो गया है और कई प्रयासों के बाद 17 अप्रैल को नोएडा कोविड अस्पताल में एक बेड मिला था, जहां उन्हें जरनल वार्ड में एडमिट किया गया।

बेटा अब होम आइसोलेशन में

उन्होंने कहा कि मेरी हालत बिगड़ने के कारण अस्पताल ने अगले दिन आईसीयू में भेज दिया गया। इलाज के दौरान मैं 10 दिनों तक अस्पताल में रहा। जब मेरा ऑक्सीजन लेवल स्थिर हो गया, तो मुझे मेरे पिता का पॉजिटिव होने का पता चला। 

मयंक ने कहा कि मेरे पिता की हालत बिगड़ती जा रही थी और उनका ऑक्सीजन लेवल गिरता जा रहा था। बहुत कोशिश के बावजूद कहीं बेड नहीं मिला। मैंने सोचा कि यहीं बेड मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मयंक ने फिर एक वरिष्ठ डॉक्टर से संपर्क किया। उन्होंने डॉक्टर से अपना बिस्तर अपने पिता को देने की बात कही। उनकी सहमती के बाद 27 अप्रैल को मेरे पता को बिस्तर मिल गया। उनके पिता आईसीयू में इलाज जारी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामेडिकल ट्रीटमेंटनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील