लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः दिल्ली के RML अस्पताल में कई डाक्टरों और नर्सों को किया क्वारंटाइन

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 30, 2020 00:04 IST

Coronavirus: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक सामने आये कुल 72 मामलों में से 64 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अधिकारियों ने कहा था कि यमन के 60 वर्षीय नागरिक की बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी और यह दिल्ली में इस घातक संक्रमण से होने वाली दूसरी मौत थी।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 23 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए।राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कुछ डाक्टरों और नर्सों को क्वारंटाइन किया गया है।  

नई दिल्लीःकोरोना वायरस को लेकर देश में हाहाकार बरपा हुआ है। इस बीच, राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में 23 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को इसके कुल मामले बढ़कर 72 हो गए। वहीं, कहा जा रहा है कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल (RML) में कुछ डाक्टरों और नर्सों को क्वारंटाइन किया गया है।  

इधर, दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक सामने आये कुल 72 मामलों में से 64 व्यक्ति विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अधिकारियों ने कहा था कि यमन के 60 वर्षीय नागरिक की बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी और यह दिल्ली में इस घातक संक्रमण से होने वाली दूसरी मौत थी। कुल मामलों में से पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक व्यक्ति की पहले मौत हो गई थी। 

वहीं एक व्यक्ति देश से चला गया था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोविड-19 संक्रमित मरीजों में मोहल्ला क्लीनिक का डाक्टर, उनकी पत्नी और उनकी पुत्री शामिल है। 

बता दें, देश में रविवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 1024 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय की तरफ से शाम साढ़े सात बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक गुजरात और जम्मू-कश्मीर में दो लोगों की मौत हो गई। 

कोरोना वायरस के कारण अभी तक महाराष्ट्र में छह, गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्यप्रदेश में दो, दिल्ली में दो, जम्मू-कश्मीर में दो, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 901 है जबकि 95 लोग या तो ठीक हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और एक व्यक्ति देश के बाहर चला गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष