लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंचकूला में 9,000 की आबादी वाली झुग्गी बस्ती को घेरा गया, लोगों को घरों में खुद को अलग करने के लिए कहा गया

By भाषा | Updated: March 22, 2020 15:16 IST

पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसके चलते अधिकारियों को उस झुग्गी बस्ती में जांच शुरू करनी पड़ी है जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है। गुड़गांव में चार और पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत तथा सोनीपत में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है। उन्होंने बताया कि पंचकूला की करीब 9,000 की आबादी वाली इस झुग्गी बस्ती को घेर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैपंचकूला की करीब 9,000 की आबादी वाली इस झुग्गी बस्ती को घेर लिया गया है और निवासियों को अपने घरों में खुद को अलग करने के लिए कहा गया है

चंडीगढ़।हरियाणा के पंचकूला में 40 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। इसके चलते अधिकारियों को उस झुग्गी बस्ती में जांच शुरू करनी पड़ी है जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है। गुड़गांव में चार और पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत तथा सोनीपत में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है। उन्होंने बताया कि पंचकूला की करीब 9,000 की आबादी वाली इस झुग्गी बस्ती को घेर लिया गया है और निवासियों को अपने घरों में खुद को अलग करने के लिए कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में स्वास्थ्य अधिकारी हर घर की जांच कर रहे हैं तथा खांसी और बुखार के लक्षण वाले लोगों को तत्काल अधिकारियों को सूचित करने के लिए कहा गया है। चंडीगढ़ में मालिश करने का काम करने वाली यह महिला उस युवती के संपर्क में आने से संक्रमित हुई जो हाल ही में ब्रिटेन से लौटी थी। चंडीगढ़ निवासी महिला में बाद में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी जो केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का पहला मामला था। बाद में इस महिला की मां और भाई भी संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ की मरीज द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पंचकूला की महिला का पता लगाया गया।

उन्होंने बताया कि उसे अलगाव वार्ड में रखा गया है। उसका बेटा संक्रमित नहीं पाया गया है लेकिन उसे भी अलगाव वार्ड में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि उसके अन्य परिवार सदस्यों के नमूने भी ले लिए गए हैं। पंचकूला में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि 50 पुलिसकर्मियों के अलावा स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों के चार दलों को झुग्गी बस्ती में तैनात किया गया है। कॉलोनी के सभी निवासियों की जांच की जा रही हैं। अधिकारियों ने इलाके को संक्रमण मुक्त किया है।

इस कॉलोनी के ज्यादातर निवासी घरेलू सहायक, मजदूर तथा ऑटो रिक्शा चालक के तौर पर काम करते हैं। वहीं, चंडीगढ़ में एक और व्यक्ति संक्रमित पाया गया है जिससे वहां घातक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या छह पर पहुंच गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि चंडीगढ़ निवासी युवक शहर की कोरोना वायरस की पहली मरीज के संपर्क में आया था। बयान में कहा गया है, ‘‘अब तक चंडीगढ़ में कुल मामलों की संख्या छह है।’’ सभी मरीजों की हालत स्थिर है। बयान में कहा गया है कि अभी चंडीगढ़ में 203 लोग घर में पृथक रह रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप