लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति खराब, दिल्ली रेफर, मेदांता में होंगे भर्ती, अब तक पांच मिनिस्टर कोरोना संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: September 29, 2020 20:56 IST

ट्रॉमा सेंटर के एचओडी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य और उनकी टीम हाई फ्लो-ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए उनका उनका इलाज कर रही है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि पिछले दिनों जो लोग और परिचित उनके संपर्क में आए हैं, उन सभी से कोरोना जांच कराने की अपील की है.

Open in App
ठळक मुद्देऑक्सीजन सेचुरेशन 73 तक पहुंच जाने के बाद उन्हें आईसीयू में हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस में तकलीफ हो रही है. जिसके कारण रिम्स से उनको दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है. शिक्षा मंत्री को सर्दी, खांसी और बुखार के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को दिन में भर्ती कराया गया था.

रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के कोरोना संक्रमित होने के बाद और तबीयत खराब हो गई है. उनका ऑक्सीजन लेबल गिरता जा रहा है. ऑक्सीजन सेचुरेशन 73 तक पहुंच जाने के बाद उन्हें आईसीयू में हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है.

शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होने के कारण उन्हें सांस में तकलीफ हो रही है. जिसके कारण रिम्स से उनको दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है. आज जगरनाथ महतो को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजा भेजा जा रहा है. बताया जा रहा है कि मेदांता में भर्ती कराया जाएगा. शिक्षा मंत्री को सर्दी, खांसी और बुखार के साथ-साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर सोमवार को दिन में भर्ती कराया गया था.

यहां उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उन्होंने बोकारो में कोरोना की जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. शिक्षा मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया. उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. उनको रिम्स के ट्रॉमा सेंटर के कोविड आईसीयू वार्ड में इलाजरत हैं. जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

ट्रॉमा सेंटर के एचओडी डॉ प्रदीप भट्टाचार्य और उनकी टीम हाई फ्लो-ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए उनका उनका इलाज कर रही है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ट्वीट कर उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था कि पिछले दिनों जो लोग और परिचित उनके संपर्क में आए हैं, उन सभी से कोरोना जांच कराने की अपील की है.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हृदय रोग से भी ग्रसित हैं. उन्हें 2018 में दिल का दौरा पड़ा था. उसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी हो चुकी है. यहां बता दें कि झारखंड में अब तक पांच मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.

इनमें सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और अब जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से बन्ना गुप्ता, बादल और मिथिलेश ठाकुर ठीक हो चुके हैं.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, महिला, बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, कृषि मंत्री बादल, विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आदि ने उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाझारखंडझारखंड मुक्ति मोर्चाहेमंत सोरेनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील