लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कनिका ने सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डाली, 68 लोगों की जांच, 100 से ज्यादा लोगों की लिस्ट तैयार, जानें वसुंधरा राजे ने क्या कहा

By गुणातीत ओझा | Updated: March 21, 2020 14:14 IST

11 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं कनिका ने कथित रूप से एयरपोर्ट पर जांच कराए बिना खुद को 14 दिन तक अलग रखने की बजाय लगातार पार्टियों में शामिल होती रहीं। कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ में पुलिस ने दर्ज किया केसकनिका के संपर्क में आने वाले 68 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए, 100 से ज्यादा लोगों की तैयार की गई लिस्ट

लखनऊः सिंगर कनिका कपूर की लापरवाही से सैकड़ों की जान पर बन आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित सिंगर ने पार्टी में कई लोगों से मुलाकात की और बड़ी शख्सियतों के साथ तस्वीर भी ली। इस दौरान किसी को भी इल्म नहीं था कि कनिका कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। सिंगर के संक्रमित होने की खबर आने के बाद सैकड़ों लोग सकते में पड़ गए हैं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह भी इन लोगों में शामिल हैं। इन तीनों नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि वे खुद को आइसोलेट कर चुके हैं, लेकिन सिंगर के संपर्क में आए अन्य लोगों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। सरकार इसे गंभीरता से ले रही है और उन सभी लोगों को चिन्हित कर रही है, जो सिंगर के संपर्क में आए हैं। अभी तक 68 लोगों की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। साथ ही 100 से ज्यादा लोगों की लिस्ट तैयार की गई है जिनकी जांच कराई जाएगी।

11 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं कनिका ने कथित रूप से एयरपोर्ट पर जांच कराए बिना खुद को 14 दिन तक अलग रखने की बजाय लगातार पार्टियों में शामिल होती रहीं। कनिका के खिलाफ लखनऊ के सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कनिका कपूर का घर लखनऊ में है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि महानगर के कई इलाकों की दुकानें आदि बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। यह आदेश 23 मार्च या फिर अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा।

वसुन्धरा राजे ने कहा -वह और दुष्यन्त सेल्फ आइसोलेशन में

 इस बीच, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुन्धरा राजे ने कहा है कि वह और उनके पुत्र दुष्यंत सावधानी के तौर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। राजे ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गई थी। कनिका कपूर, जो कि कोविड 19 संक्रमित पाई गई हैं, वे भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

टॅग्स :कनिका कपूरकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियावसुंधरा राजेलखनऊउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप