लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से सातवीं मौत, इंदौर की 65 साल की महिला ने तोड़ा दम

By भाषा | Updated: April 2, 2020 12:00 IST

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला की मौत, यहां अब तक सात लोगों की हो चुकी है मौतअब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 98 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 75 मरीज शामिल हैं।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला मौत के साथ ही सूबे में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत की संख्या बढ़कर सात पर पहुंच गयी है। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के खजराना इलाके में रहने वाली 65 वर्षीय महिला ने मनोरमा राजे टीबी (एमआरटीबी) चिकित्सालय में आखिरी सांस ली।

उन्होंने बताया, "मरीज को सर्दी-खांसी, बुखार और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल में 29 मार्च को भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे जीवन रक्षक यंत्र (वेंटिलेटर) पर भी रखा गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचायी जा सकी।" अधिकारी ने बताया कि महिला मधुमेह और थायराइड से पहले ही पीड़ित थी। उसने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी। अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि क्या वह किसी कोरोना वायरस संक्रमित के संपर्क में आयी थी या नहीं। अब तक मिली रिपोर्टों के मुताबिक सूबे में कुल 98 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये हैं। इनमें इंदौर के सर्वाधिक 75 मरीज शामिल हैं।

इसके अलावा, जबलपुर के आठ, उज्जैन के छह, भोपाल के चार और शिवपुरी एवं ग्वालियर के दो-दो मरीजों और खरगोन के एक मरीज में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले सात लोगों में इंदौर के चार, उज्जैन के दो और खरगोन का एक मरीज शामिल हैं। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों को अन्य बीमारियां भी थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप