लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविडः पिछले 13 दिनों में 1300 से अधिक नए कोरोना पाॅजीटिव, आंकड़ा 74 हजार के करीब

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 26, 2020 20:22 IST

सर्वाधिक 136 मामले जोधपुर में सामने आए। वहीं, बीकानेर में 127, जयपुर में 126, अलवर में 70, अजमेर में 58, पाली में 40, कोटा में 28 और सीकर में 25 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 986 हो गई है। मंगलवार को भी रिकाॅर्ड 1370 नये कोरोना मरीज मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक कुल 21 लाख 66 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 73935 लोगकोरोना पॉजीटिव मिले हैं।संक्रमितों में से कुल 58342 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 986 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी चुकी है।ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14607 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  

जयपुरः राजस्थान में पिछले 13 दिनों में 1300 से अधिक नए कोरोना पाॅजीटिव मिलने का सिलसिला लगातर जारी है। वहीं आज चिकित्सा विभाग द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मिले 610 नये कोरोना पाॅजीटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर 73935 हो गया है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 136 मामले जोधपुर में सामने आए। वहीं, बीकानेर में 127, जयपुर में 126, अलवर में 70, अजमेर में 58, पाली में 40, कोटा में 28 और सीकर में 25 नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर अब 986 हो गई है। मंगलवार को भी रिकाॅर्ड 1370 नये कोरोना मरीज मिले थे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कुल 21 लाख 66 हजार से अधिक सैंपलों की जांच की जा चुकी है और इनकी रिपोर्ट के आधार पर अब तक कुल 73935 लोगकोरोना पॉजीटिव मिले हैं। वहीं, इन संक्रमितों में से कुल 58342 लोग इस महामारी को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 986 मरीजों की कोरोना के चलते मौत भी चुकी है। ऐसे में अब राजस्थान में कुल 14607 मरीज ऐसे शेष रहे हैं, जिनका उपचार जारी है।  प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 11121 (इनमें 47 ईरान से आए) मामले मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में हैं। वहीं राजधानी जयपुर में 9391 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 7094, कोटा में 4455, बीकानेर में 4131, अजमेर में 3817, पाली में 3748, भरतपुर में 3553, सीकर में 2447, नागौर में 2226, उदयपुर में 2189, धौलपुर में 2162, बाड़मेर में 2137, भीलवाड़ा में 1987, जालौर में 1324, सिरोही में 1165, झालावाड़ में 1159, राजसमंद में 1039, लोग अब तक कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं।

वहीं, झुंझुनूं में 944, डूंगरपुर में 892, चूरू में 860, चित्तौड़गढ़ में 755, श्रीगंगानगर में 583, टोंक में 553, करौली में 543, टोंक में 514, करौली में 559, दौसा में 483, बूंदी में 469, बांसवाड़ा में 456, सवाई माधोपुर में 439, बारां में 429, सवाई माधोपुर में 391, बारां में 441, प्रतापगढ़ में 385, हनुमानगढ़ में 367 और जैसलमेर में 316 (इनमें 14 ईरान से आए), कोरोना मरीज अब तक मिल चुके हैं। वहीं, बीएसएफ के 85 जवानों के साथ ही अन्य राज्यों से राजस्थान आए 189 लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 986 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 263 मरीजों की मौत हुई।

इसके अलावा जोधपुर में 89, बीकानेर में 69, भरतपुर में 67, अजमेर में 66, कोटा में 66, पाली में 42, नागौर में 41, उदयपुर में 24,धौलपुर में 19, सिरोही में 11, अलवर में 23, बाड़मेर में 18, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 13, सीकर में 17, राजसमंद में 13, भीलवाड़ा में 13, गंगानगरमें 7, डूंगरपुर में 9, जालौर में 11, करौली में 7, टोंक में 10, झुंझुनूं में 6 और चित्तौड़गढ़ में 6, प्रतापगढ़में 5, दौसा में 5, बांसवाड़ा और चूरू में 4-4, सिरोही में 11, बूंदी में 3और हनुमानगढ़ में 2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है। 

 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाराजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाजयपुरअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील