लाइव न्यूज़ :

कोरोना के फिर से बढ़ने लगे मामले! पांच राज्यों पर नजर, पुणे में स्कूल-कॉलेज बंद, नाइट कर्फ्यू लगा

By विनीत कुमार | Updated: February 21, 2021 15:46 IST

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,264 मामले सामने आए हैं। साथ ही 90 लोगों की मौत भी हुई है। महाराष्ट्र के पुणे में इस बीच रात का कफ्यू लगा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे हैं मामले पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज को बंद करने के निर्देश, नाइट कफ्यू भी लगाया गयाभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14,264 नए केस सामने आए हैं, 90 लोगों की मौत

भारत में दुनिया के सबसे तेज कोरोना वैक्सीनेशन का काम भले ही चल रहा है लेकिन कुछ राज्यों में बढ़ते संक्रमण के मामले ने एक बार फिर सरकार की बेचैनी बढ़ा दी है। केंद्र ने इन राज्यों को टेस्ट की संख्या बढ़ाने सहित आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी ज्यादा संख्या में करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई केस छूट नहीं सके।

इस बीच महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू को लागू कर दिया गया है। इसके तहत 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों के घरों से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। साथ ही पुणे में स्कूल-कॉलेज को भी 28 फरवरी तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

कोरोना वायरस: केरल, महाराष्ट्र ने बढ़ाई टेंशन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार फिलहाल देश में मौजूद कुल एक्टिव केस में 74 प्रतिशत केरल और महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी संक्रमण की संख्या बढ़ी है। केंद्र ने चेतावनी दी है कि पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी मामले बढ़ रहे हैं।

केंद्र ने शनिवार को केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश को लेकर खास चिंता जताई थी और बताया था कि यहां मामले तेजी से एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14264 नए मामले सामने आए।

साथ ही इसी अवधि में कोरोना से 90 लोगों की मौत भी हुई। इसमें 40 महाराष्ट्र के, 13 केरल के और 8 पंजाब के हैं। इसी के साथ देश में कुल कोरोना केस 1,09,91,651 हो गए हैं। इसमें एक्टिव केस हालांकि अभी 1,45,634 हैं। वहीं, देश में अब तक कुल 1,56,302 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है।

देश में अब तक कुल मौतों में 51,753 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,457, कर्नाटक में 12,292, दिल्ली में 10,898, पश्चिम बंगाल में 10,246, उत्तर प्रदेश में 8,714 और आंध्र प्रदेश में 7,167 मौतें हुई हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील