लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: COVID-19 की जांच के लिए तीन और प्रयोगशालाओं को अनुमति

By भाषा | Updated: March 23, 2020 06:10 IST

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने महाराष्ट्र में तीन और प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच करने की अनुमति दे दी है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने महाराष्ट्र में तीन और प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच करने की अनुमति दे दी है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक महाराष्ट्र में रोजाना 100 नमूनों की जांच हो पा रही थी लेकिन तीन नई जगहों पर जांच की सुविधा शुरू होने से रोजाना करीब 600 नमूनों की जांच हो सकेगी।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने महाराष्ट्र में तीन और प्रयोगशालाओं को कोविड-19 जांच करने की अनुमति दे दी है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब तक महाराष्ट्र में रोजाना 100 नमूनों की जांच हो पा रही थी लेकिन तीन नई जगहों पर जांच की सुविधा शुरू होने से रोजाना करीब 600 नमूनों की जांच हो सकेगी।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख ने कहा कि इनमें से दो प्रयोगशालाएं पुणे जबकि एक मुंबई में है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में देशमुख ने कहा कि अब तक हम रोजाना 100 नमूनों की जांच कर रहे थे।

आईसीएमआर ने पुणे के सासून अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के साथ ही मुंबई की हाफकिन संस्था को भी कोविड-19 की जांच की अनुमति दे दी है।

उन्होंने कहा कि इससे राज्य में जांच क्षमता 100 नमूनों के मुकाबले बढ़कर 600 तक हो पाएगी। बयान में कहा गया कि राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों में भी जांच प्रयोगशालाएं बनाने की मांग की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील