लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का हालः 85 दिन में पहली बार देश में कोरोना के छह लाख से कम मरीज

By एसके गुप्ता | Updated: October 30, 2020 18:52 IST

कोरोना से 563 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 80,88,851 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,648 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। देश में कोरोना के 48,648 नए मामले आने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 73 लाख के पार हो गई है।पिछले 24 घंटे में कोरोना से 57,386 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,73,375 हो गई है। 

नई दिल्लीः कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या में 85 दिन बाद देश में पहली बार 6 लाख से नीचे दर्ज की गई है। देश में कोरोना के 48,648 नए मामले आने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 73 लाख के पार हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 48,648 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं कोरोना से 563 लोगों की मौत हुई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 80,88,851 लोग संक्रमित हुए हैं। देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 57,386 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह देश में वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 73,73,375 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले छह लाख से कम हो गए हैं।

वर्तमान में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले 5,94,386 हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे में 9301 की कमी हुई है। देश में अब तक कुल 1,21,090 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा है कि 29 अक्तूबर तक कोरोना के 10,77,28,088 नमूनों की जांच की गई है। वहीं, 11,64,648 नमूनों की जांच कल की गई है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील