लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट- लॉकडाउन के दौरान 600 से ज्यादा सड़क हादसों में करीब 140 लोगों की गई जान

By भाषा | Updated: May 7, 2020 05:43 IST

देश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन की रिपोर्ट में कहा गया कि इस आंकड़े में 30 प्रतिशत पीड़ित प्रवासी श्रमिक शामिल हैं, जो अपने घरों को लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के पहले दो चरणों में हुई 600 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 140 लोगों की जान चली गई।‘सेवलाइफ फाउंडेशन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के पहले दो चरणों में हुई 600 से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 140 लोगों की जान चली गई। ‘सेवलाइफ फाउंडेशन’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।

देश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए काम करने वाले गैर-लाभकारी संगठन की रिपोर्ट में कहा गया कि इस आंकड़े में 30 प्रतिशत पीड़ित प्रवासी श्रमिक शामिल हैं, जो अपने घरों को लौट रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के कारण खाली पड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना इन मौतों की सबसे बड़ी वजहों में से एक है।

भारत, दुनिया भर के उन देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है। भारत में हर साल लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.5 लाख लोग मारे जाते हैं।

सेवलाइफ फाउंडेशन द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, ‘‘देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दो चरणों (24 मार्च से 14 अप्रैल और 14 अप्रैल से 3 मई तक) के दौरान 600 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।’’

इसमें कहा गया है कि पिछले पांच हफ्तों के दौरान, देश भर में सड़क दुर्घटनाओं के कारण लगभग 140 लोगों की जान गई है। इसमें से 100 से अधिक मौतें महज 9 राज्यों में दर्ज की गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए