लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने कहा- वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद से एक लाख से ज्यादा भारतीय स्वदेश आए 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2020 22:38 IST

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘इस चरण में 31 देशों से 337 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से करीब 38,000 लोगों को लाए जाने की संभावना है ।’’ मिशन के पहले चरण में सात मई से 15 मई तक सरकार 12 देशों से करीब 15,000 लोगों को लेकर आयी। 

Open in App
ठळक मुद्देवंदे भारत मिशन शुरू किए जाने के बाद से विदेशों में फंसे 1.07 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है । मंत्रालय ने कहा कि 13 जून को दूसरा चरण पूरा होने के बाद सरकार तीसरे चरण के लिए तैयारी कर रही है। 

नई दिल्लीः विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सरकार द्वारा सात मई को वंदे भारत मिशन शुरू किए जाने के बाद से विदेशों में फंसे 1.07 लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है । मंत्रालय ने कहा कि 13 जून को दूसरा चरण पूरा होने के बाद सरकार तीसरे चरण के लिए तैयारी कर रही है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘इस चरण में 31 देशों से 337 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से करीब 38,000 लोगों को लाए जाने की संभावना है ।’’ मिशन के पहले चरण में सात मई से 15 मई तक सरकार 12 देशों से करीब 15,000 लोगों को लेकर आयी। 

भारतीय नागरिकों को लाने के लिए दूसरा चरण 17 से 22 मई तक था। हालांकि सरकार ने इसकी अवधि 13 जून तक बढ़ा दी । श्रीवास्तव ने कहा कि विदेश में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लाने के लिए एअर इंडिया ने दूसरे चरण में 103 उड़ानों का संचालन किया। 

भारतीय नौसना ने भी श्रीलंका और मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए अभियान चलाया। उन्होंने बताया, ‘‘सात मई को वंदे भारत मिशन शुरू होने के बाद से कुल 454 उड़ानों का संचालन कर फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लाया गया। अब तक 1,07,123 भारतीय आ चुके हैं।’’ वतन आने वालों में 17,485 प्रवासी श्रमिक, 11,511 छात्र और 8,633 पेशेवर भी शामिल हैं ।

 उन्होंने कहा कि नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सीमा से 32,000 लोग आए । कुल 3,48,565 लोगों ने वापसी के लिए भारतीय मिशनों में पंजीकरण कराया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तीसरे चरण में और क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसअनुराग श्रीवास्तव आईएएस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर