लाइव न्यूज़ :

COVID-19: कोरोना से भारत में एक और 70 वर्षीय शख्स की मौत, मरने वालों की संख्या चार

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 19, 2020 17:06 IST

COVID-19: कोरोना वायरस से दुनियाभर के 100 से ज्यादा देश प्रभावित हैं। चीन के वुहान शहर से फैला कोरोन वायरस से 9 हजार 149 लोगों की पुरी दुनिया में मौत हो गई है। भारत में कोरोना से अबतक 4 लोगों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशों में भारत के 276 नागरिक कोरोना से संक्रमित हैं। कोरोना पर पीएम नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधित करने वाले हैं। भारत में कोरोना से मरने वाले चारों लोगों की उम्र 60 के पार थी। 

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (COVID-19) से भारत में एक और शख्स की मौत हो गई है। भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। मरने वाले शख्स की उम्र 70 साल थी और वह पंजाब का रहने वाला था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कोरोना वायरस से देश में चौथी मौत की जानकारी दी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 173 हो गयी है। इनमें 25 विदेशी नागरिक... 17 इटली के, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और कनाडा, इंडोनेशिया तथा सिंगापुर का एक-एक नागरिक हैं। अभी तक पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। कोरोना से मरने वाले चारों लोगों की उम्र 60 के पार थी। देश में कोरोना वायरस को लेकर लोगों में खौफ का माहौल है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे राष्ट्र के नाम संबोधित करने वाले हैं।

 

जानें भारत के किस राज्य में कितने कोरोना के मामले? 

मंत्रालय ने बताया, ‘‘भारत में फिलहाल कोविड-19 के कुल 149 मामले हैं।’’ उसके अनुसार, अभी तक 20 लोगों का इलाज हो चुका है, या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है या फिर वे कहीं और चले गए हैं। जबकि चार अन्य लोगों की मौत हो गई है।

-दिल्ली में अभी तक एक विदेशी नागरिक सहित कुल 12 मामलों की पुष्टि हुई है।

-महाराष्ट्र में तीन विदेशियों सहित 47 मामले आए हैं।

-उत्तर प्रदेश में 19, केरल में दो विदेशियों सहित 27, कर्नाटक में 14, लद्दाख में आठ, जम्मू-कश्मीर में चार और तेलंगाना में दो विदेशियों सहित छह मामलों की पुष्टि हुई है।

-राजस्थान में दो विदेशियों सहित सात, तमिलनाडु तीन और पंजाब में दो, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और चंडीगढ़ में एक-एक मामलों की पुष्टि हुई हैं। 

- हरियाणा में 14 विदेशी नागरिकों सहित 17 मामलों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप