लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्रालय ने माना, जापान के तट के पास जहाज पर सवार भारतीय कोरोना वायरस से संक्रमित, हर मदद जारी

By भाषा | Updated: February 13, 2020 14:04 IST

चीन में बुधवार तक घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,115 हो गई और इसके अभी तक 44,763 मामले सामने आए थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूचओ) के अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने के लिए प्रभारी ब्रूस एलवर्ड के नेतृत्व में सोमवार रात यहां पहुंची थी।।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो के नमूने जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि तोक्यो स्थित भारतीय दूतावास, जापान के तट के पास जहाज ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर सवार यात्रियों एवं चालक दल को सभी तरह की सहायता दे रहा है जिन्हें कोरोना वायरस के मद्देनजर जापान तट पर पृथक कर रखा गया है।

क्रूज जहाज ‘डायमंड प्रिंसेस’ पर सवार चालक दल के दो लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच में नतीजे पॉजिटिव मिले हैं । जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ चालक दल के दो सदस्य कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं । हम आगे जानकारी देते रहेंगे । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तोक्यो में भारतीय दूतावास जापान के योकोहामा तट पर डायमंड प्रिंसेस पर सवाल चालक दल और यात्रियों के सतत सम्पर्क में है और सभी तरह की सहायता पहुंचायी जा रही है । यात्रियों एवं चालक दल को अभी जापान प्रशासन ने पृथक कर रखा है।’’

गौरतलब है कि जापान के तट पर खड़े क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर मौजूद चालक दल के भारतीय सदस्यों में से दो के नमूने जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस आशय की जानकारी दी। जापानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज में सवार 174 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। 

टॅग्स :सुब्रह्मण्यम जयशंकरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"