लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: पिछले 24 घंटे में 86,508 केस, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों और केंद्रशासित से आए 75 प्रतिशत मामले

By भाषा | Updated: September 24, 2020 17:02 IST

महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। महाराष्ट्र में 21,000 से ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक हैं, जहां से क्रमश: 7,000 और 6,000 से अधिक मामले आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए हैं।महाराष्ट्र में 479 मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब में क्रमश: 87 और 64 लोगों की मौत हुई। देश में 9,66,382 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का यह 16.86 प्रतिशत है।

नई दिल्लीः स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के सामने आए 86,508 मामलों में 75 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से आए हैं।

इस सूची में महाराष्ट्र शीर्ष स्थान पर है। महाराष्ट्र में 21,000 से ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक हैं, जहां से क्रमश: 7,000 और 6,000 से अधिक मामले आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 से एक दिन में 1129 लोगों की मौत हो गयी और इनमें से 83 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा में हुई। ’’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 479 मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद उत्तर प्रदेश और पंजाब में क्रमश: 87 और 64 लोगों की मौत हुई। देश में 9,66,382 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। संक्रमण के अब तक के कुल मामलों का यह 16.86 प्रतिशत है।

देश में जांच की क्षमता में भी व्यापक स्तर पर बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में कुल 1810 प्रयोगशालाएं हैं, जिनमें 1082 सरकारी और 728 निजी हैं। मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को 11,56,569 नमूनों की जांच के साथ अब तक कुल मिलाकर 6,74,36,031 नमूनों की जांच हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 86,508 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 57,32,518 हो गयी है। देश में संक्रमण से 1129 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 91,149 हो गयी है। 

केंद्र ने राज्यों को आपदा मोचन कोष की 50 प्रतिशत तक राशि कोविड-19 के लिए खर्च करने की अनुमति दी

केंद्र ने राज्यों को राज्य आपदा मोचन कोष (एसडीआरएफ) की 50 प्रतिशत तक की राशि कोविड-19 से निपटने में खर्च करने की अनुमति दे दी है। महामारी से निपटने के लिए इस राशि का इस्तेमाल पृथक-वास केंद्रों, जांच प्रयोगशालाओं, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों जैसी अवसंरचना को मजबूत करने तथा वेंटिलेटर और पीपीई किट खरीदने में किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बुधवार को कहा था कि उनकी सरकार ने महामारी से लड़ने के वास्ते राज्यों के लिए एसडीआरएफ खर्च से संबंधित सीमा बढ़ा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को एक संदेश में कहा कि इसने वित्त वर्ष 2020-2021 में विशेष स्थिति में एक बार के लिए एसडीआरएफ की 50 प्रतिशत तक की राशि कोविड-19 की रोकथाम के वास्ते खर्च करने के लिए सहायता संबंधी वस्तुओं और नियमों की सूची में आंशिक संशोधन किया है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकर्नाटकआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील