लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सुप्रीम कोर्ट की 6 पीठों में 16 मार्च को सिर्फ 12 जरूरी मुकदमों की होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: March 15, 2020 06:12 IST

सोमवार को जिन महत्वपूर्ण मुद्दों की शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी हैं, वे हैं... 2018 भीमा कोरोगांव मामले में आरोपी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नौलखा और आनंद तेलतुम्बडे की अग्रिम जमानत याचिका और निर्भया मामले के दोषी की एक अर्जी।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय की छह पीठों में 16 मार्च को सिर्फ 12 जरूरी मामलों/मुकदमों की सुनवाई होगी। कारोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण के मद्देनजर न्यायालय के कामकाज को कम करने और अदालती कक्षों में भीड़ को कम करने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

उच्चतम न्यायालय की छह पीठों में 16 मार्च को सिर्फ 12 जरूरी मामलों/मुकदमों की सुनवाई होगी। कारोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण के मद्देनजर न्यायालय के कामकाज को कम करने और अदालती कक्षों में भीड़ को कम करने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है।

सोमवार को जिन महत्वपूर्ण मुद्दों की शीर्ष अदालत में सुनवाई होनी हैं, वे हैं... 2018 भीमा कोरोगांव मामले में आरोपी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता गौतम नौलखा और आनंद तेलतुम्बडे की अग्रिम जमानत याचिका और निर्भया मामले के दोषी की एक अर्जी।

न्यायालय ने 13 मार्च को कहा था कि उसकी 15 में से महज छह पीठ काम करेंगी और प्रत्येक सिर्फ जरूरी मामलों की सुनवाई करेगी। शनिवार को न्यायालय ने अपने कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी किया कि एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों की बुखार के लिए जांच की जाए और कैंटीन बंद कर दिया जाए। शीर्ष अदालत के कामकाज की समय सारणी में बताया गया है कि सभी छह पीठ पहले छह मामलों की सुनवाई करेंगी। फिर वे आधे घंटे का अवकाश लेंगी। उसके बाद बाकि छह मामलों पर सुनवाई होगी।

13 मार्च को जारी परिपत्र के अनुसार, संबंधित वकीलों के अलावा किसी भी व्यक्ति को अदालती कक्ष में उपस्थित रहने की अनुमति नहीं होगी। न्यायालय की ये छह पीठ होंगी.... न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह, न्यायमूर्ति यू.यू. ललित और न्यायमूर्ति विनीत सरन, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी, न्यायमूर्ति डी.वाई. चन्द्रचूड़ और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस. रविन्द्र भट और छठी पीठ होगी न्यायमूर्ति एस.के. कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की।

सभी छह पीठ अदालत संख्या दो, तीन, छह, आठ, 11 और 14 में बैठेंगी ताकि गलियारों में भीड़ जमा होने से रोका जा सके। सामान्य तौर पर सोमवार और शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय की सभी 15 पीठें बैठती हैं और वहां मिश्रित मामलों की सुनवाई होती है।

शनिवार को जारी एक नोटिस में न्यायालय ने कहा कि मुकदमों को सूचीबद्ध करने वाला अधिकारी दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक परिसर में उपलब्ध होगा, उसके पास 16 मार्च के लिए जरूरी मामले सूचीबद्ध कराए जा सकते हैं।

अधिकारी 15 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे से शाम पांच बजे तक भी उपलब्ध होगा। न्यायालय की ओर से जारी परिपत्र में कहा गया है कि परिसर में मौजूद सभी कैफेटेरिया, सभी विभागीय कैंटीन अगले आदेश तक बंद रहेंगे और सभी कर्मचारियों से अपने भोजन की व्यवस्था स्वयं करने को कहा गया है। उसमें सभी कर्मचारियों से एल्कोहल वाले सेनेटाइजर का उपयोग करने और स्वयं को किसी प्रकार के वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए एहतियाती उपाय करने को कहा गया है।

उसमें कहा गया है कि सभी कर्मचारियों के शरीर के तापमान की जांच की जा सकती है और तापमान बढ़े होने की स्थिति में उन्हें परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही इस संबंध में केन्द्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

उसमें कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी विदेश यात्रा करके आया है या जिसको सर्दी, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो वह ड्यूटी पर ना आए या फिर अवकाश ले ले। सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे न्यायालय परिसर में किसी विशेष स्थान पर एकत्र होने से बचें, सिर्फ वहीं जाएं जहां आधिकारिक तौर पर उनकी आवश्यकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील