लाइव न्यूज़ :

ओडिशा, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, महाराष्ट्र के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मास्क लगाना अनिवार्य 

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:48 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चेहरे पर मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य करने का निर्णय लिया गया है। आप क्लॉथ मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस (Covid-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी लोगों के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। पुणे महानगर क्षेत्र के किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश जारी किया था।

जम्मू/लेहः केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर सरकार के सचिवालय में मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लेह जिले में भी मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है।

कोरोना वायरस (Covid-19) के लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने सभी लोगों के लिए घर से निकलते वक्त मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले ओडिशा, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई महानगर क्षेत्र और पुणे महानगर क्षेत्र के किसी भी सरकारी कार्यालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का आदेश जारी किया था।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सामान्य नागरिक प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर सचिवालय में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगुतकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

अवर सचिव (जीएडी) रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘ उसी के अनुसार सभी प्रशासनिक सचिवों को मास्क खरीदने के लिए अधिकृत किया गया है ताकि सचिवालय में उनके विभाग के हर कर्मचारी को पुन: उपयोग में आने वाले तीन मास्क दिये जा सकें। इस मद मे आने वाले व्यय को कार्यालय व्यय की मद से वहन जाएगा।’’

लेह के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने आम प्रशासन को और सरकारी अधिकारियों (सैन्य एवं असैन्य दोनों) को सार्वजनिक रूप से अनिवार्य मास्क पहनने का आदेश दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त अधिकारों के तहत जारी अपने आदेश में कहा कि उल्लंघन करने वाले के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामुंबईलद्दाख़जम्मू कश्मीरओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील