लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 10

By भाषा | Updated: March 29, 2020 01:11 IST

राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआई) के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि शनिवार को उनके यहां 90 नमूनों की जांच की गई और एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी। यह महिला उसी निजी अस्पताल में संक्रमित हुई जहां के वार्ड ब्वॉय सहित दो कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आये थे।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की शनिवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी। इस बीमारी के कारण मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के एक अन्य मामले की शनिवार को पुष्टि होने के बाद प्रदेश में इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी। इस बीमारी के कारण मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गयी थी।

राजेंद्र स्मारक चिकित्सा विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आरएमआरआई) के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि शनिवार को उनके यहां 90 नमूनों की जांच की गई और एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी। यह महिला उसी निजी अस्पताल में संक्रमित हुई जहां के वार्ड ब्वॉय सहित दो कर्मी कोरोना वायरस संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आये थे।

पिछले हफ्ते उक्त अस्पताल में भर्ती कराए गए इस मरीज की बाद में पटना स्थित एम्स में मौत हो गई थी। गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी मरीज को इलाज के लिए पहले पटना के बाईपास स्थित निजी अस्पताल श्रमण में भर्ती कराया था। बाद में उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया जहां 21 मार्च को उसकी मौत हो गयी।

पटना जिला प्रशासन ने इस निजी अस्पताल के सभी डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों को पृथक रहने का आदेश दिया था। मुंगेर निवासी उक्त मरीज के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें मृतक की एक रिश्तेदार महिला और एक बच्चा सहित अब तक पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

दास ने बताया कि वर्तमान में आरएमआरआई में 45 अन्य कोरोना वायरस संदिग्ध नमूनों की जांच की जा रही है। बिहार में कोरोना वायरस के 600 से अधिक संदिग्ध नमूनों की अब तक जांच की जा चुकी है जिनमें से 10 पाज़िटिव पाए गए हैं ।

इस बीच बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेश में विदेश से आए सभी लोगों की जांच रविवार से करायी जाएगी । ऐसे लोगों की जिलावार पहचान कर ली गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बंद से पहले वाले सप्ताह में विदेश से आए लोगों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाएगा। कोरोना वायरस जांच किट की कमी की बात को खारिज करते हुए संजय ने कहा कि जांच किट कल रात्रि यहां पहुंच गयी है और आज से कार्य प्रारंभ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारसीओवीआईडी-19 इंडियापटनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी