लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर हुई 66, जानें किस जिला में कितना मामला आया सामने

By भाषा | Updated: April 14, 2020 06:03 IST

बेगूसराय जिले में भी कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आया है जिसके यात्रा इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामला सामने आया है।बेगुसराय में 08, मुंगेर में 07, पटना एवं गया में पांच—पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, नालंदा में दो मामला सामने आया है।

पटना: बिहार के बेगूसराय और नालंदा जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के एक—एक नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी के संक्रमित मरीजों की संख्या 66 हो गयी है । प्रदेश में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है । स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि 23 मार्च को दुबई से लौटे नालंदा जिले के एक 40 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है । नालंदा जिले में पूर्व में कोरोना संक्रमण के दो मामले प्रकाश में आये थे जो अब ठीक हो चुके हैं ।

संजय ने बताया कि बेगूसराय जिले में भी कोरोना संक्रमण का एक नया मामला  प्रकाश में आया है जिसके यात्रा इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमण के अबतक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, बेगुसराय में 08, मुंगेर में 07, पटना एवं गया में पांच—पांच, गोपालगंज एवं नवादा में तीन—तीन, नालंदा में दो तथा सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक—एक मामले प्रकाश में आए हैं । गौरतलब है कि ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ।

वहीं कतर से लौटे तथा 21 मार्च को बीमारी से मर चुके मुंगेर निवासी व्यक्ति के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गये थे, जिसमें से 11 में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है । बिहार में अबतक 7763 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 26 मरीज ठीक भी हुए हैं।

इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि सोमवार से मुजफ्फरपुर जिला स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल में भी कोरोना संक्रमण की जांच शुरू कर दी गयी और पहले दिन 17 नमूनों का परीक्षण किया गया। 

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसबिहारसिवानबेगूसराय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप