लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुंबई में AC लोकल ट्रेन सेवाओं पर 31 मार्च तक रोक, बंबई हाई कोर्ट अगले हफ्ते से केवल 2 दिन करेगा सुनवाई

By भाषा | Updated: March 19, 2020 17:31 IST

मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे दोनों ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर शुक्रवार से मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों की सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा मध्य रेलवे ने 30 और उपनगरीय ट्रेनों को एक अप्रैल तक रद्द कर दिया है। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देबंबई HC में अगले हफ्ते केवल दो दिन काम होगा और अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई होगीमुंबई में एसी लोकल ट्रेन सेवाओं पर 31 मार्च तक रोक

मुंबई: कोरोना वायरस की महामारी के चलते बंबई उच्च न्यायाल में अगले हफ्ते केवल दो दिन काम होगा और अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई होगी। रजिस्ट्रार जनरल एसबी अग्रवाल के कार्यालय से गुरुवार को जारी परिपत्र में यह जानकारी दी।

परिपत्र के मुताबिक उच्च न्यायालय की मुंबई स्थित प्रधान पीठ और औरंगाबाद, नागपुर एवं गोवा स्थित क्षेत्रीय पीठ 23 और 26 मार्च (सोमवार और गुरुवार) को केवल अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई करेंगी। अग्रवाल ने परिपत्र में कहा कि अगले हफ्ते अदालत का रजिस्ट्री विभाग न्यूनतम कर्मचारियों को काम पर आने के लिए कहेगा। उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते अदालत प्रत्येक कार्यदिवस केवल दो घंटे कार्य रही है और केवल अत्यावश्यक मामलों पर सुनवाई हो रही है।

वहीं, मध्य रेलवे एवं पश्चिम रेलवे दोनों ने कोरोना वायरस प्रकोप के मद्देनजर शुक्रवार से मुंबई में वातानुकूलित लोकल ट्रेनों की सेवाओं पर रोक लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा मध्य रेलवे ने 30 और उपनगरीय ट्रेनों को एक अप्रैल तक रद्द कर दिया है। पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि वातानुकूलित लोकल ट्रेन सेवाएं अगले आदेश तक रद्द रहेंगी।

उन्होंने बताया कि उनके स्थान पर साधारण ट्रेन सेवाएं दी जाएंगी। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि ठाणे-वाशी-पनवेल ट्रांस हार्बर गलियारे पर एसी लोकल सेवाओं पर मार्च अंत तक रोक रहेगी। पश्चिम रेलवे चर्चगेट और विरार के बीच 12 वातानुकूलित ट्रेनों का परिचालन करता है जिनमें व्यस्ततम वक्त में बहुत भीड़ रहती है।

वहीं मध्य रेलवे हर दिन इस गलियारे पर 16 वातानुकूलित ट्रेनों का परिचालन करता है। इसके अलावा मध्य रेलवे ने 30 और उपनगरीय ट्रेनों को एक अप्रैल तक रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वैश्विक महामारी के चलते लोगों को अनावश्यक यात्राओं से बचने के लिए कहा गया है जिसके चलते इन ट्रेनों में न के बराबर यात्री सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला रेलवे बोर्ड के निर्देश के आधार पर लिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप