लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना नियंत्रण के लिए केंद्र का महाराष्ट्र के साथ बेहतर तालमेल, दो के बाद एक और टीम भेजी

By एसके गुप्ता | Updated: April 23, 2020 23:58 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में फैला हुआ है। जहां आईएमसीटी की टीमें चिह्नित स्थानों पर दौरा कर अपनी रपट तैयार कर गृह मंत्रालय को सौंपेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना नियंत्रण के लिए केंद्र ने महाराष्ट्र के साथ बेहतर तालमेल दिखाते हुए वहां एक और अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) टीम रवाना की है। इससे पहले महाराष्ट्र के लिए दो टीमें भेजी गई थीं। इनके फोकस में मुख्य रूप से मुंबई, पुणे और नागपुर हैं।

कोरोना नियंत्रण के लिए केंद्र ने महाराष्ट्र के साथ बेहतर तालमेल दिखाते हुए वहां एक और अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (आईएमसीटी) टीम रवाना की है। इससे पहले महाराष्ट्र के लिए दो टीमें भेजी गई थीं। इनके फोकस में मुख्य रूप से मुंबई, पुणे और नागपुर हैं।

यहां लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन से कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। ये टीमें इस सप्ताह इन जिलों में स्थिति का आंकलन करने के लिए दौरा करेंगी और उसकी रपट केंद्र को सौंपेंगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा संक्रमण महाराष्ट्र में फैला हुआ है। जहां आईएमसीटी की टीमें चिह्नित स्थानों पर दौरा कर अपनी रपट तैयार कर गृह मंत्रालय को सौंपेंगी।

हर टीम में छह लोगों को भेजा गया है। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आईएएस अधिकारी भी स्थिति का आकलन करने के लिए टीम में शामिल हैं।

यह टीम केंद्र को अपनी रपट में स्थिति सुधार के उपाय भी सुझाएगी। महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 5600 से ज्यादा पहुंच चुकी है। जिसमें करीब 3700 मामले मुंबई से हैं।

गृह मंत्रालय ने कोविड-19 की इस स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों पर हिंसा, सामाजिक दूरी बनाए रखने के मामलों में चूक पर रोक लगाने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

लॉकडाउन या सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन अति प्रभावित जिलों या हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहे स्थानों पेरशानी बन रहा है। जिससे यहां रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। मुंबई, पुणे और नागपुर इस दृष्टिकोण से फोकस में हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप