लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र सरकार भारी मात्रा में रेमडेसिवीर,फेविपिराविर दवा खरीदेगी

By निखिल वर्मा | Updated: June 26, 2020 04:41 IST

भारत में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. यहां अब तक 1.47 लाख मामले सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अब तक 6931 लोगों की मौत हुई हैराज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस के 4800 से ज्यादा केस आए हैं

महाराष्ट्र सरकार ने तय किया है कि वह वायरस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां रेमडेसिवीर और फेविपिरावीर भारी मात्रा में खरीदेगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए ये दवाइयां खरीदी जाएंगी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 मरीजों का इलाज करने के लिए हमें रेमडेसिवीर, फेविपिरावीर और अन्य जरुरी दवाएं भारी मात्रा में खरीदनी पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि ये दवाइयां महंगी हैं, इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें खरीदने का फैसला किया है। 

महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे हैं मामले

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,841 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1,47,741 हो गए। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 6,931 हो गई। यह जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 192 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 6,931 हो गई। अधिकारी ने कहा कि इन 192 मौतों में से 109 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटे में हुई जबकि बाकी 83 मौतें पूर्व में हुई थीं लेकिन उन्हें कोविड-19 से होने के तौर पर सूचीबद्ध नहीं किया गया था। अधिकारी ने बताया कि इन मौतों को गुरुवार को मृतक संख्या में जोड़ा गया।

अधिकारी ने बताया कि साथ ही 3,661 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 77,453 हो गई। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में ऐसे मरीजों की संख्या अब 63,342 है जिनका अभी इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 की अब तक कुल 8,48,026 जांच हुई हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?