लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान, मुंबई, पुणे, नागपुर सहित 4 शहर लॉकडाउन

By धीरज पाल | Updated: March 20, 2020 14:00 IST

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 52 हो गई है। दुकान, ऑफिस सभी को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

मुंबई: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मालमों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा कदम उठाए है। सरकार ने महाराष्ट्रमुंबई-पुणे, पिंपरी-चिंचवाड़, नागपुर को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। दुकान, ऑफिस सभी को बंद करने का आदेश दे दिया गया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 52 हो गई है।

टोपे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये तीन मामले मुम्बई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में सामने आए हैं। राज्य में गुरुवार रात तक 49 लोग कोविड-19 से पीड़ित थे।

इसमें वह 64 वर्षीय व्यक्ति शामिल जिनकी इस सप्ताह मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत कोविड-19 के मरीजों के इलाज का खर्च उठाएगी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ताजा अपडेट करते हुए बताया कि 3 लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है इनमें 1 पिंपरी चिंचवाड़ से है, 1 पुणे से और 1 मुंबई से। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 52 हुई।

राजेश टोप ने कहा कि आज 3और लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया।राज्य में कुल मामलों की संख्या 52 हो गई।जो 5 लोग पहले से अस्पताल में भर्ती थे अब उनका Coronavirus टेस्ट नेगेटिव आया  है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा,लेकिन उससे पहले उन्हें 14दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो