लाइव न्यूज़ :

चारधाम यात्राः बदरीनाथ के मुख्य पुजारी ने सीएम को भेजा ज्ञापन, कहा-30 जून तक स्थगित हो, जानिए क्या है कारण

By भाषा | Updated: June 3, 2020 21:16 IST

चारधाम यात्रा पर संकट गहरा गया है। बदरीनाथ के मुख्य पुजारी ने उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंप कहा है कि फिलहाल यात्रा को 30 जून तक रोक दिया जाए। कहा कि कोरोना का मामला लगातार बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी व मंदिर में पूजा अर्चना और सेवा में कार्यरत दो दर्जन से अधिक लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन भेजा है।उनियाल ने कहा, '‘यह समय की जरूरत है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बदरीनाथ की यात्रा फिलहाल स्थगित रखने में सभी की सुरक्षा है।’’

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा खोले जाने पर विचार किए जाने के बीच बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी तथा अन्य लोगों ने बुधवार को कोरोना संकट के मद्देनजर मुख्यमंत्री से यात्रा को 30 जून तक स्थगित रखे जाने की मांग की।

धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी व मंदिर में पूजा अर्चना और सेवा में कार्यरत दो दर्जन से अधिक लोगों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक ज्ञापन भेजा है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि चमोली की जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए फिलहाल 30 जून तक यात्रा स्थगित रखने का आग्रह किया गया है। उनियाल ने कहा, '‘यह समय की जरूरत है। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बदरीनाथ की यात्रा फिलहाल स्थगित रखने में सभी की सुरक्षा है।’’

बदरीनाथ की कठिन परिस्थितियों का हवाला देते हुए उनियाल ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से दिक्कतें बढ़ने की अत्यधिक संभावनाएं हैं और ऐसे में स्थिति सामान्य होने तक 30 जून तक यात्रा को पूर्व की भांति स्थगित रखा जाना चाहिए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने मंगलवार को कहा था कि आठ जून से चारधाम यात्रा सीमित तरीके से खोले जाने की तैयारियां चल रही हैं । मुख्यमंत्री रावत ने भी बुधवार को कहा कि चारधाम यात्रा को सीमित, नियंत्रित और सुरक्षित रूप से शुरू करने पर विचार किया जा रहा है और परिस्थितियों के अनुरूप इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर एक- डेढ़ माह पहले खुल चुके हैं लेकिन कोरोना वायरस संकट के चलते उन्हें अभी तक श्रद्धालुओं के लिए नहीं खोला गया है । यह पहला अवसर होगा जब महामारी के चलते तीर्थयात्री चारधामों के दर्शन से वंचित हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 24 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले गये थे जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को और बदरीनाथ के द्वार 15 मई को खोले गये थे।

टॅग्स :उत्तराखण्डत्रिवेंद्र सिंह रावतबद्रीनाथ मन्दिरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां