लाइव न्यूज़ :

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, लॉकडाउन को लेकर कर सकते हैं बड़ी घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2020 12:34 IST

देश में कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं, इसे लेकर पीएम नरेंद्र मोदी कोई अहम घोषणा कर सकते हैं। कोरोना लॉकडाउन की समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे देश को संबोधित, रात 8 बजे से संबोधनकोरोना लॉकडाउन पर कर सकते हैं कोई अहम घोषणा, लॉकडाउन के बीच रियायत संभव

कोरोना लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लॉकडाउन के संबंध में वे कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। फिलहाल देश में कोरोना लॉकडाउन का ये तीसरा चरण है और इसकी समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही है।

इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन के पहले चरण के 21 दिन के खत्म होने से पहले 14 अप्रैल को देश को संबोधित किया था और फिर दो हफ्ते लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की थी। बाद में इसे और दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया। हालांकि, इस बार लॉकडाउन में रियायत संभव है। पीएम मोदी ने इसका संकेत भी सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया था।

 

पीएम मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा कि उनका दृढ़ मत है कि लॉकडाउन के पहले तीन चरणों में जिन उपायों की जरूरत थी, वे चौथे में जरूरी नहीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से 15 मई तक व्यापक रणनीति के लिए सुझाव देने को कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में लॉकडाउन की व्यवस्था से कैसे निपटना चाहते हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए संतुलित रणनीति बनाने की जरूरत है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है कि गांव इस महमारी से मुक्त रहें। 

पीएम मोदी ने साथ ही कहा था, 'भले ही हम लॉकडाउन को क्रमबद्ध ढंग से हटाने पर गौर कर रहे हैं लेकिन हमें यह लगातार याद रखना चाहिए कि जब तक हम कोई वैक्‍सीन या समाधान नहीं ढूंढ लेते हैं, तब तक वायरस से लड़ने के लिए हमारे पास सबसे बड़ा हथियार सामाजिक दूरी बनाए रखना ही है।' 

प्रधानमंत्री ने ‘दो गज की दूरी’ के महत्व पर फिर से जोर दिया और कहा था कि कई मुख्यमंत्रियों द्वारा रात में कर्फ्यू लगाने के लिए दिए गए सुझाव को मानने से निश्चित रूप से लोगों में सतर्कता की भावना फिर से पैदा होगी।

(पीटीआई इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप