लाइव न्यूज़ :

मायावती ने मोदी सरकार से कहा- लॉकडाउन से लाखों प्रवासी भुखमरी की मार झेल रहे हैं, सभी को ट्रेन और बसों से उनके घरों तक पहुंचाएं 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2020 14:36 IST

देश में लॉकडाउन लगने के बावजूद भी कोरोना मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। लगातार संक्रमण फैल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गई और संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंच गए। 

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने मोदी सरकार से मांग की है कि प्रवासियों को उनके घरों तक ट्रेनों और बसों के जरिए पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी लोग बेरोजगारी व भुखमरी की मार झेल रहे हैं।

लखनऊः कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए देश की नरेंद्र मोदी सरकार लगातार कदम उठा रही है। यही वजह रही है कि देश को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन किया गया है। साथ ही किसी को भी गैर जरूरी काम से आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई है। लॉकडाउन के चलते बड़े शहरों में प्रवासी लोग फंस गए हैं और अपने गांव लौटने की बात कह रहे हैं। इसी मामले को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने मोदी सरकार से मांग की है कि ऐसे लोगों को उनके घरों तक ट्रेनों और बसों के जरिए पहुंचाया जाए। 

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा, 'कोरोना प्रकोप के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन से सर्वाधिक महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी लाखों गरीब व मजदूर प्रवासी लोग बेरोजगारी व भुखमरी की मार झेल रहे हैं। उन्हें एक वक्त का भोजन भी सही से नहीं मिल रहा है। वे हर हाल में अपने घर वापस लौटना चाहते हैं।

मायावती ने मोदी सरकार से कहा, 'केन्द्र सरकार से आग्रह है कि वह उनकी इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करके और लॉकडाउन के नियमों का भी सही से पालन करते हुए उन्हें विशेष ट्रेनों व बसों आदि से उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था कराएं। जैसा कि कोटा से छात्रों को भेजने के लिए किया गया है।' अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों के लिए 200 बसें चलाईं, जिससे सभी छात्र अपने-अपने घरों तक पहुंचे। मायावती ने इसी का हवाला देते हुए अन्य शहरों में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने की मांग की है।  

बता दें, देश में लॉकडाउन लगने के बावजूद भी कोरोना मरीजों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। लगातार संक्रमण फैल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि बुधवार को कोविड-19 के कारण देश में मरने वाले लोगों की संख्या 640 हो गई और संक्रमण के मामले 19,984 पर पहुंच गए। 

कोविड-19 के 15 हजार, 474 मरीजों का इलाज चल रहा है और 3 हजार, 869 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक मरीज दूसरे देश चला गया। संक्रमण के कुल मामलों में से 77 लोग विदेशी हैं। मंगलवार शाम से कुल 37 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 19 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 13 की गुजरात में, तीन की पश्चिम बंगाल में तथा तमिलनाडु और झारखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कारण देश में कुल 640 लोगों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 251 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 90 लोगों की मौत गुजरात में, 76 लोगों की मौत मध्यप्रदेश में, 47 की मौत दिल्ली में, 25 की मौत राजस्थान में, 23 लोगों की मौत तेलंगाना में और 22 लोगों की मौत आंध्र प्रदेश में हुई है। संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में 20 मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर