लाइव न्यूज़ :

भीड़ के नहीं आसार, बाउंसर हो रहे बेरोजगारी के शिकार, सरकार से मदद की गुहार, निराशा में बढ़ रहा पेट

By वसीम क़ुरैशी | Updated: June 8, 2020 19:46 IST

आम दिनों में यदि कोई सेलिब्रिटी न भी आए तो इन जगहों पर बाउंसरों को काम मिल जाता था. बड़े आयोजन भी बंद हैं. इन सबके बीच अधिकांश बाउंसर सुबह के समय अलग-अलग जिम में ट्रेनर के रूप में काम करते हुए कुछ कमाई कर लेते थे.

Open in App
ठळक मुद्देनियमित कामकाज के बंद हो जाने से बाउंसर काफी निराश हैं और कुछ की तो तोंद भी निकलने लगी है. भविष्य में उन सारी गतिविधियों के पुन: शुरू होने के कोई आसार भी नहीं हैं, जिनके बूते बाउंसर अपनी रोजी-रोटी कमाते थे. जावेद ने कहा कि उनकी एजेंसी में करीब 250 बाउंसर हैं. उनका फ्रेंड्स कॉलोनी में कार्यालय हुआ करता था जो किराया अदा न कर पाने की वजह से बंद करना पड़ा.

नागपुरः लॉकडाउन से पहले सीना ताने जगह-जगह सुरक्षा के काम में जुटे रहने वाले बाउंसर्स अब निराशा का शिकार हो रहे हैं. भीड़ रहने और वर्जिश के लिए जिम के खुले रहने पर ही उन्हें रोजगार मिला करता था लेकिन फिलहाल इन दोनों विकल्पों पर विराम लगा हुआ है.

बाउंसर्स को अब अपने शरीर के लिए आवश्यक प्रोटीन वाले भोजन में भी भारी समझौते करने पड़ रहे हैं. वहीं जिम में वर्जिश न कर पाने के चलते कई बाउंसर्स की तोंद निकलने लगी है. शहर के एक बड़ी बाउंसर सिक्योरिटी एजेंसी के टीम लीडर जावेद अली ने बताया कि उनकी टीम के बाउंसर्स ने महानायक अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या और गुरु रंधावा जैसी कई हस्तियों को सिक्योरिटी उपलब्ध कराई है.

लॉकडाउन के चलते बार, क्लब, डिस्को, होटल, रेस्टॉरेंट आदि बंद हैं. आम दिनों में यदि कोई सेलिब्रिटी न भी आए तो इन जगहों पर बाउंसरों को काम मिल जाता था. बड़े आयोजन भी बंद हैं. इन सबके बीच अधिकांश बाउंसर सुबह के समय अलग-अलग जिम में ट्रेनर के रूप में काम करते हुए कुछ कमाई कर लेते थे.

नियमित कामकाज के बंद हो जाने से बाउंसर काफी निराश हैं और कुछ की तो तोंद भी निकलने लगी है. निकट भविष्य में उन सारी गतिविधियों के पुन: शुरू होने के कोई आसार भी नहीं हैं, जिनके बूते बाउंसर अपनी रोजी-रोटी कमाते थे. जावेद ने कहा कि उनकी एजेंसी में करीब 250 बाउंसर हैं. उनका फ्रेंड्स कॉलोनी में कार्यालय हुआ करता था जो किराया अदा न कर पाने की वजह से बंद करना पड़ा.

परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया

बाउंसर नितिन गौर ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं. घर का किराया और वाहन की किस्त अदा नहीं कर पाने के अलावा परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है. बॉडी को मैंटेन रखने के लिए रोज अंडे, दूध सहित अन्य प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करना होता है. केवल खुद के भोजन पर 6 से 7 हजार रुपए महीने का खर्च है.

लेकिन इन दिनों तो हम सिर्फ ये सोचते हैं कि आज किसी तरह हमारे परिवार का पेट भर जाए. बाउंसरों की दिक्कतों को लेकर जावेद अली ने सरकार से मदद किए जाने की गुहार लगाई है. बॉक्स कम उम्र में बड़ी चिंता शहर में अधिकांश बाउंसरों की उम्र 22 से 35 साल के बीच है.

लॉकडाउन में इन्हें महामारी से ज्यादा खुद का और परिवार का पेट पालने की बड़ी चिंता सता रही है. इनमें से कुछ बाउंसर तो ऐसे हैं जिनकी हाल ही में शादी हुई है वहीं कुछ ऐसे हैं जिनके एक से पांच साल तक के बच्चे हैं. भीड़ में किसी खास के लिए खुली जगह बना पाने की ताकत रखने वाले ये सुडौल शरीर वाले जवान अब मायूस होकर कहीं भी काम की जगह तलाश रहे हैं. इन बाउंसरों में से करीब 25 फीसदी तो बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेते थे लेकिन अब खेल स्पर्धाओं पर भी विराम लगा हुआ है.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनानागपुरमुंबईकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील