लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन के बीच पिछले 10 दिन में महाराष्ट्र से जम्मू कश्मीर के 3,300 निवासी वापस लौटे, चलाई जा चुकी है 4 स्पेशल ट्रेन

By भाषा | Updated: May 24, 2020 11:06 IST

लॉकडाउन के बीच जम्मू कश्मीर के फंसे हुए निवासियों को निकालने के लिए किसी राज्य की ओर से व्यवस्था की गई श्रमिक विशेष ट्रेनों की यह सबसे अधिक संख्या है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र से 1,200 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 3,300 लोग जम्मू-कश्मीर लौटे200 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 600 लोग शनिवार को चौथी और आखिरी श्रमिक विशेष ट्रेन से रवाना हुए

महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे 1,200 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 3,300 निवासी पिछले 10 दिनों में चार श्रमिक विशेष ट्रेनों से अपने गृह राज्य लौट चुके हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के फंसे हुए निवासियों को निकालने के लिए किसी प्रदेश द्वारा व्यवस्था की गई श्रमिक विशेष ट्रेनों की यह सर्वाधिक संख्या है।

प्रवक्ता ने शनिवार को बताया, ‘200 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 600 लोग शनिवार शाम को जम्मू कश्मीर के निवासियों के लिए चौथी और आखिरी श्रमिक विशेष ट्रेन से मुंबई के बांद्रा टर्मिनल से उधमपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। इनमें से ज्यादातर मुंबई शहर और मुंबई उपनगर में फंसे हुए थे।’ 

उन्होंने बताया कि इन फंसे हुए लोगों में मरीज, व्यापारी, हस्तशिल्प विक्रेता, मजदूर और बैंकों तथा सरकारी सेक्टरों एवं निजी कंपनियों के कर्मचारी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के निवासी भी सवार थे जो मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में फंसे हुए थे।

प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर के करीब 30 लोग और उनके साथ आए परिजन मार्च में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से मुंबई में फंसे थे। उनमें से लगभग सभी को भेज दिया गया है। केवल एक दंपत्ति इलाज के लिए रुका हुआ है। अधिकारी ने बताया कि 100 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 700 निवासी 22 मई को एक श्रमिक विशेष ट्रेन में नवी मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन से उधमपुर के लिए रवाना हुए थे। इस ट्रेन में जम्मू कश्मीर के वे निवासी सवार थे जो नवी मुंबई, रायगढ़ तथा महाराष्ट्र के अन्य जिलों में फंसे हुए थे।

इससे पहले 500 छात्रों समेत जम्मू कश्मीर के करीब 1,000 निवासियों को 19 मई को श्रमिक विशेष ट्रेन से भेजा गया था जबकि 400 छात्रों समेत अन्य 1,000 निवसियों को 14 मई को नागपुर से घर भेजा गया।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनजम्मू कश्मीरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं