लाइव न्यूज़ :

छुट्टी के वक्त शिक्षकों को देशभर में कोरोना युद्ध में लगाने की तैयारी, जानें सरकार की शिक्षा अधिकारियों को लेकर क्या है योजना

By संतोष ठाकुर | Updated: April 10, 2020 07:46 IST

भारत में कोरोना वायरस को देखते हुए स्कूल-कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थान आने वाले कुछ हफ्ते भी बंद रह सकते हैं. हालांकि मंत्रियों ने 15 मई बंद रखने की अनुशंसा की है. लेकिन इसपर कोई अधिकारिक फैसला नहीं आया है.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने अलग इलाकों में राशन वितरण जैसे कार्य में अध्यापको को पर्यवेक्षक के रूप में लगाने को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है.अध्यापकोंं को देशभर के क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था निगरानी के कामों में भी लगाया जा सकता है.

नई दिल्ली: देशभर में स्कूल, कॉलेजों को मंत्री समूह ने 15 मई तक बंद रखने की अनुशंसा की है. सरकार की ओर से हालांकि अधिकारिक रूप से इस पर मुहर लगनी बाकी है लेकिन अगर यह छुट्टी दी जाती है तो स्कूल और कॉलेज के अध्यापकोंं को सरकार कोरोना युद्ध में तैनात करने पर विचार कर रही है. दिल्ली सरकार ने इसकी पहल भी कर दी है. उसने सभी जिला अधिकारियों को कहा है कि वे विभिन्न कार्य में कम हो रहे कर्मियों की सूची बनाएं और शिक्षा विभाग से उसके अनुरूप अध्यापकों को तैनाती के लिए आदेश जारी करने की सलाह दें.

इन कामों में लगाया जा सकता है शिक्षा अधिकारियों को 

एक अधिकारी ने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि वे अध्यापकों को यह संदेश दे दें कि उन्हें आपात सेवा के लिए बुलाया जा सकता है. अध्यापकोंं को देशभर के क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था निगरानी, अलग इलाकों में सरकारी कार्य को सुचारू बनाने के काम के साथ ही सरकारी मदद आवंटन के कार्य में लगाया जा सकता है.

प्रशिक्षित और शिक्षित लोगों की जरूरत देशभर में अलग राज्य सरकारों की ओर से बिना राशन कार्ड के भी लोगो को राशन देने, कई स्थानों पर भोजन की सुविधा देने के साथ ही अलग जगहों पर रास्तों में फंसे प्रवासी मजदूरों की सूची बनाने का कार्य किया जा रहा है.

इन कार्यों को सही तरीके से अंजाम देने के लिए प्रशिक्षित और शिक्षित व्यक्तियों की कमी हो रही है. ऐसे में सरकार अध्यापकों को इस कार्य में लगाने की तैयारी कर रही है. दिल्ली सरकार ने अलग इलाकों में राशन वितरण जैसे कार्य में अध्यापको को पर्यवेक्षक के रूप में लगाने को लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप