लाइव न्यूज़ :

कोरोना का संकट: राज्य समेत केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश, कैदियों को लेकर दी गई ये 'विशेष' हिदायत

By भाषा | Updated: March 28, 2020 18:37 IST

मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से विदेशी नागरिकों समेत कैदियों और जेलों में आने वाले आंगुतकों के संबंध में जरूरी एहतियात बरतने को भी कहा है।

Open in App

केंद्र ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को जेलों में उपयुक्त स्वच्छता बनाये रखने के लिए उचित कदम उठाने और विदेशी नागरिकों समेत सभी कैदियों के संबंध में जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।

सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों को भेजे पत्र में गृहमंत्रालय ने कहा है कि देश में वर्तमान स्थिति की उच्चतम स्तर पर निगरानी की जा रही है और ऐसे में यह जरूरी है कि बिना किसी अपवाद के सभी स्तरों पर जरूरी कदम उठाये जाएं। 

मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने पत्र में लिखा है, ‘‘राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जेल प्रशासन जेलों में उपयुक्त स्वच्छता स्थिति बनाये रखने के लिए उपयुक्त एहतियात और कदम उठाएं, साथ में यह भी जरूरी है कि फिलहाल एक दूसरे से दूरी बनाये रखने के लिए अदालतों में कैदियों की पेशी समेत उनकी आवाजाही कम करने के लिए कदम उठाये जाएं।’’ 

मंत्रालय ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से विदेशी नागरिकों समेत कैदियों और जेलों में आने वाले आंगुतकों के संबंध में जरूरी एहतियात बरतने को भी कहा है। पत्र मे कहा गया है कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से जेलों में कैदियों और उनसे मिलने आने वाले के लिए उपयोग में आने वाले स्क्रीनिंग उपकरण एवं किट का इंतजाम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करने का अनुरोध किया जाता है।

पत्र में राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से यह भी कहा गया है कि फिलहाल ‘ई-मुलाकात’ के तहत वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से कैदियों की मुलाकात करायी जाए। मंत्रालय ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सबसे प्रभावी उपाय हाथों को बार-बार धोना, खांसी आने पर मुंह ढंकना और सामाजिक मेल-जोल से परहेज करना है। पत्र के अनुसार कैदियों की अदालतों में पेशी के लिए वीडियो काफ्रेंसिंग की मदद ली जा सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामोदी सरकारइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?