लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के उपराज्यपाल की चेतावनी, कहा- लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन होने पर सीनियर अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो

By भाषा | Updated: March 30, 2020 22:46 IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अधिकारियों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से बैठक की और उन्हें 21 दिन के लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लॉकडाउन का किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को सोमवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।उपराज्यपाल ने डीएम और डीसीपी को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान बिना ई-पास या वाजिब कारण के घूमते पाए गए लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित जिला आश्रय स्थलों में भेजा जाए। 

नई दिल्लीःदिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लॉकडाउन का किसी भी प्रकार का उल्लंघन होने पर संबंधित क्षेत्र के जिलाधिकारियों और पुलिस उपायुक्तों को सोमवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उपराज्यपाल ने डीएम और डीसीपी को निर्देश दिया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान बिना ई-पास या वाजिब कारण के घूमते पाए गए लोगों को प्रशासन द्वारा स्थापित जिला आश्रय स्थलों में भेजा जाए। 

बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अधिकारियों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से बैठक की और उन्हें 21 दिन के लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने को कहा। सूत्रों के मुताबिक बैजल ने लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए आनंद विहार आईएसबीटी पर हजारों लोगों के जमा होने पर रविवार को केजरीवाल को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूरों के संकट से निपटने को लेकर नाखुशी जताई। 

दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में सोमवार को व्यापक गश्त शुरू की गई। उपराज्यपाल ने बाद में एक बयान में कहा कि आवश्यक सेवाओं के अलावा किसी को सड़कों पर उतरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने रविवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (परिवहन) रेणु शर्मा और प्रधान सचिव (वित्त) राजीव वर्मा को घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं करने पर निलंबित कर दिया। 

वर्मा संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि अंतरराज्यीय सीमाओं को पूरी तरह सील किया जाए और केवल आवश्यक आपूर्तियों की अनुमति दी जाए। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्थिति में भीड़ की इजाजत नहीं दी जा सकती। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोग कर्फ्यू पास के बिना सड़कों पर मिले तो उन्हें पकड़कर पास के आश्रय स्थलों में भेज दिया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिलाधिकारियों और उपायुक्तों को लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए निम्न स्तर तक के स्टाफ को संवेदनशील बनाना चाहिए।’’ राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोना वायरस के 72 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअनिल बैजलदिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी