लाइव न्यूज़ :

देश का पहला कोविड नाव एम्बुलेंस, बिहार के वैशाली में अनोखी पहल, कोरोना पीड़ितों को फायदा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2020 19:25 IST

देश का पहला ऐसा स्पेशल कोरोना एम्बुलेंस है, जिसपर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को गांव से कोरोना अस्पताल तक ले जाया जाएगा. दरअसल, बाढ़ प्रभावित लोगों को कोरोना काल में दो-दो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमरीजों को सुविधा के साथ राघोपुर से नजदीक के कोविड अस्पताल पहुंचाया जा सकता है.लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि समय रहते कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके. बिहार इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहा है. तकरीबन 70 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन इस संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए तमाम उपाय भी कर रहा है. ऐसे में जिला प्रशासन भी कोशिश कर रहा है कि इस गहराते संकट से जल्द से जल्द निबटा जा सके.

इसी बीच वैशाली जिले में कोरोना काल के बीच एक अनोखी पहल की गई है. बाढ़ प्रभावित लोगों को नजदीक के कोविड-19 केयर में पहुंचाने के लिए एक स्पेशल कोविड नाव एंबुलेंस की व्यवस्था की गई. नाव पर बने एंबुलेंस में तमाम तरह की सुविधाएं मौजूद है, जिससे मरीजों को सुविधा के साथ राघोपुर से नजदीक के कोविड अस्पताल पहुंचाया जा सकता है.

यह देश का पहला ऐसा स्पेशल कोरोना एम्बुलेंस है, जिसपर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को गांव से कोरोना अस्पताल तक ले जाया जाएगा. दरअसल, बाढ़ प्रभावित लोगों को कोरोना काल में दो-दो समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

लोगों की सुविधाओं को देखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि समय रहते कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके. यहां बता दें कि बिहार इस वक्त बाढ़ की मार झेल रहा है. तकरीबन 70 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है.

दूसरी तरफ कोरोना संकट भी गहराता जा रहा है, ऐसे में बाढ़ की समस्या होने की वजह से लोग कोविड अस्पताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. इस समस्या को देखते हुए ऐसे स्पेशल कोविड वोट एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. यह एक सराहनीय कदम है.

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 79,720 और मृतकों की संख्या बढकर 429 हो गई है. इसके साथ ही, राज्य में अबतक 51 हजार 315 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए है. राज्य में अभी कोरोना के 27,975 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है. राज्य में अबतक राज्य में 10, 21, 906 सैम्पलों की कोरोना जांच की जा चुकी है. राज्य में कोरोना की जांच मांग के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल से लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तक की जा रही है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियानीतीश कुमारकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं