लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने दो और लोगों की जान ली, मरने वाले हुए 23, उप राज्यपाल के सलाहकार की पत्नी और बेटा संक्रमित

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 25, 2020 16:09 IST

संक्रमित मरीजों की संख्या 1,637 के पार पहुंच गई है। उप राज्यपाल के सलाहकार की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उपराज्यपाल के सलाहकार की पत्नी और बेटे में रविवार देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल के सलाहकार को भी नारायणा अस्पताल के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन कर दिया गया है। तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आए लोगों की जांच में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन जुट गया है।

जम्मूः जम्मू कश्मीर में कोरोना ने दो और लोगों की जान ले ली है। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 23 हो गया है। कश्मीर संभाग में 65 वर्षीय महिला और जम्मू संभाग में 50 वर्षीय वकील की कोरोना से मौत हो गई है।

इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,637 के पार पहुंच गई है। उप राज्यपाल के सलाहकार की पत्नी और बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उपराज्यपाल के सलाहकार की पत्नी और बेटे में रविवार देर रात को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

दोनों को इलाज के लिए श्री माता वैष्णो देवी नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उपराज्यपाल के सलाहकार को भी नारायणा अस्पताल के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन कर दिया गया है। जम्मू संभाग में सोमवार दोपहर तक कई जगहों पर संक्रमण के मामले दर्ज हुए।

इनमें चिंताजनक बात यह है कि चार मरीज ऐसे हैं जिनकी कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। एक मामला जम्मू के कनक मंडी क्षेत्र का है। 27 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पहले ही बाहर से लौटा था। एक मामला आर्य समाज गली बख्शी नगर का भी है आया है। 45 वर्षीय व्यक्ति की ट्रैवल हिस्ट्री भी बाहर की ही है।

वहीं तीन मामले जम्मू के राजपुरा के एक परिवार के तीन सदस्य भी पॉजिटिव आए हैं। इन तीनों की ट्रैवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आए लोगों की जांच में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन जुट गया है। दो मामले कठुआ जिले के बनी क्षेत्र और एक हीरानगर से आए हैं। ये दोनों कुछ दिन पहले बाहर से लौटे थे और दोनों को क्वारंटाइन केंद्र में रखा गया था।

दो मामले जम्मू संभाग के पुंछ जिले से आए हैं। इनमें एक बीएसएफ का जवान शामिल हैं तो वहीं एक कुछ ही दिन पहले दिल्ली से लौटा था। उधमपुर के पंचेरी का रहना वाला सीआरपीएफ का जवान छुट्टी पर आया हुआ था। इसकी ड्यूटी हरियाणा में थी और इसे क्वारंटाइन में रखा गया था।

इस बीच जम्मू के त्रिकुटा नगर के 50 वर्षीय इनकम टैक्स वकील की भी कोरोना से मौत हो गई है। यह वकील जम्मू के आचार्य श्री चंद्र कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसिस अस्पताल में भर्ती था। जम्मू संभाग में कोरोना से यह तीसरी मौत है जबकि जम्मू कश्मीर में अभी तक 23 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनगिरीश चंद्र मुर्मूलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए