लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: कोरोना ने ली दो और जान, जम्मू-कश्मीर में मरने वाले की संख्या 38, जानिए कितने मरीज हैं संक्रमित

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 6, 2020 16:50 IST

जम्मू संभाग में अब तक हुई मौतों में दो उधमपुर, दो जम्मू और एक डोडा जिले से थे। वहीं कश्मीर संभाग में अब तक 32 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें पांच अनंतनाग, 9 श्रीनगर, 4 कुलगाम, एक कुपवाड़ा, 7 बारामुल्ला, 3 शोपियां, एक बांडीपोरा और दो बडगाम के मरीज थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का शव मेडिकल कालेज के शवगृह में रखा गया है।शनिवार को जिस महिला मरीज की मौत हुई वह मीरां साहिब क्षेत्र की रहने वाली थी।

जम्मूः कोरोना ने जम्मू कश्मीर में दो और लोगों की जान ली है। इसके साथ ही मरने वालों का कुल आंकड़ा 38 हो गया है। शनिवार को राजकीय मेडिकल कालेज जम्मू में भर्ती एक महिला मरीज समेत शोपियां में एक 70 वर्षीय मरीज की मौत हो गई।

जम्मू कश्मीर में अब तक 38 कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। शनिवार को जिस महिला मरीज की मौत हुई वह मीरां साहिब क्षेत्र की रहने वाली थी। उसे 25 मई को पाजिटिव आने के बाद मेडिकल कालेज जम्मू में भर्ती करवाया गया था।

62 वर्षीय इस महिला को सांस संबंधी समस्या थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का शव मेडिकल कालेज के शवगृह में रखा गया है। शाम को उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके अलावा शोपियां में भी आज सुबह एक 70 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। यह मरीज गत दिवस सीडी अस्पताल श्रीनगर में इलाज के लिए आया था परंतु आज सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जम्मू संभाग में अब तक हुई मौतों में दो उधमपुर, दो जम्मू और एक डोडा जिले से थे। वहीं कश्मीर संभाग में अब तक 32 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें पांच अनंतनाग, 9 श्रीनगर, 4 कुलगाम, एक कुपवाड़ा, 7 बारामुल्ला, 3 शोपियां, एक बांडीपोरा और दो बडगाम के मरीज थे।

एक दिन पहले श्रीनगर के बटमालु क्षेत्र की महिला की भी मौत हुई थी। इस महिला को निमोनिया की शिकायत थी। उसके बाद उसे श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई थी। जम्मू कश्मीर में अभी तक जितनी भी मौते हुई हैं, उनमें से 70 प्रतिशत मरीजों की उम्र 50 साल से अधिक थी और वे अस्पतालों में निमोनिया, सांस संबंधी समस्या और हृदयरोग की शिकायत के साथ भर्ती हुए थे। शुक्रवार शाम तक, जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के कुल 3,324 मामले थे, जिनमें से कश्मीर में 2,515 और जम्मू में 809 मामले हैं। 

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनगिरीश चंद्र मुर्मूकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप