लाइव न्यूज़ :

COVID-19: बिहार में दारोगा की गई जान, मरने वालों की संख्या 33, कुल केस 5000 के पार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2020 17:23 IST

सोमवार की देर रात यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस मौत के साथ बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच हो गई है. इसी बीच पुलिस लाइन के 69 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. सभी के सैम्पल जांच के लिए भेजे जाएंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार बक्सर जिले के रहने वाले दारोगा की प्रतिनियुक्ति ओबरा प्रखंड के खुदवा थाना में थी. ड्यूटी हसपुरा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लगा दी गई थी. 27 मई को वे गोदाम से संबंधित चार्ज देने के लिए पुलिस लाइन आए हुए थे. अफीम, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित गोदाम का चार्ज देने के लिए उन्हें बुलाया गया था.

पटनाः बिहार में बेकाबू होते कोरोना के बीच इस संक्रमण से राज्य में पहली बार एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है. औरंगाबाद पुलिस लाइन में बक्सर के एक दारोगा की हुई मौत मामले में कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गया है. पूर्व में ट्रूनेट मशीन से भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद सैंपल को जांच के लिए पटना भेजा गया था. सोमवार की देर रात यह रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस मौत के साथ बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या 33 पहुंच हो गई है. इसी बीच पुलिस लाइन के 69 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया गया है. सभी के सैम्पल जांच के लिए भेजे जाएंगे. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर जिले के रहने वाले दारोगा की प्रतिनियुक्ति ओबरा प्रखंड के खुदवा थाना में थी. इस दौरान उनकी ड्यूटी हसपुरा क्वॉरेंटाइन सेंटर पर लगा दी गई थी. 27 मई को वे गोदाम से संबंधित चार्ज देने के लिए पुलिस लाइन आए हुए थे.

पुलिस लाइन में रहते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई

अफीम, गांजा सहित अन्य नशीले पदार्थों से संबंधित गोदाम का चार्ज देने के लिए उन्हें बुलाया गया था. पुलिस लाइन में रहते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें हाई फीवर था और उल्टी भी हो रही थी. इलाज करा कर उन्हें दवा दी गई, लेकिन उनकी तबीयत नहीं सुधरी. रविवार की सुबह उनकी अचानक मौत हो गई.

इसके बाद प्रशासन के स्तर से ट्रू नेट मशीन से जांच कराई गई. अब दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है. इसकी पुष्टि जिले के एसपी दीपक वर्णवाल ने भी की है. अब दारोगा के शव को प्रशासन की देखरेख में जलाया जाएगा. दो दिनों से सदर अस्पताल में दारोगा के शव को रखा गया था.

अब निर्धारित मापदंडों के अनुरूप शव को जलाया जाना है. इस संबंध में एसपी दीपक वर्णवाल ने बताया कि परिजन चाहे तो लाश को बक्सर भिजवाने की व्यवस्था की जा सकती है. हालांकि क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम को यह जिम्मा दिया गया है. उनके स्तर से ही लाश को जलाया जाएगा.

दारोगा को बीपी, शुगर आदि बीमारियां भी थी

उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन में आने के बाद मामूली रूप से उनकी तबीयत खराब थी और अचानक मौत हो गई. दारोगा को बीपी, शुगर आदि बीमारियां भी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत की असली वजह क्या थी? उन्होंने कहा कि कोरोना में मौत होने पर सरकार के स्तर से जो मुआवजा निर्धारित है, वह दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

यहां बता दें कि बिहार में अब तक कोरोना से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. खगडिया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है.

इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके अलावे दरभंगा में एक और औरंगाबाद में एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाबिहारपटनानीतीश कुमारकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील