लाइव न्यूज़ :

बिहार में बहार, नीतीश कुमार की सरकार है, लॉकडाउन का लोग नहीं कर रहे पालन, लगातार बढ़ रहा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2020 19:17 IST

हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर लोग धडल्ले से घूमते नजर आ जाते हैं. यहां बता दें कि बिहार में लॉकडाउन लागू है, बावजूद इसके राजधानी पटना के सड़कों पर चाउमीन और छोले-भटूरे के ठेले खुलेआम धंधे करते नजर आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. एहतियातन किसी को भी बिना वजह बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. चाय, पान और अन्य सामानों की सड़कों पर बेधड़क बिक्री देखी जा सकती है. वह भी पुलिस-प्रशासन के सामने. अर्थात कहीं कोई सख्ती नजर नहीं आती है. नालंदा जिले के भागन बिगहा थाना क्षेत्र के बोकना गांव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गईं.

पटनाः कोरोना संक्रमण की विस्‍फोटक रफ्तार को रोकने के लिए बिहार में भले ही लॉकडाउन लगा दिया गया है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह केवल आंख में धूल झोंकने के सिवाय और कुछ नहीं है.

शासन की ओर से लॉकडाउन लागू कर अपने कर्तव्यों का इतिश्री समझ लिया जान सूबे के वासियों के लिए घातक साबित होता जा रहा है. कारण कि लॉकडाउन लागू किये जाने के बावजूद बिहार में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है.

सरकार की ओर से संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. एहतियातन किसी को भी बिना वजह बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. लेकिन हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर लोग धडल्ले से घूमते नजर आ जाते हैं. यहां बता दें कि बिहार में लॉकडाउन लागू है, बावजूद इसके राजधानी पटना के सड़कों पर चाउमीन और छोले-भटूरे के ठेले खुलेआम धंधे करते नजर आ रहे हैं.

चाय, पान और अन्य सामानों की सडकों पर बेधड़क बिक्री देखी जा सकती है

चाय, पान और अन्य सामानों की सड़कों पर बेधड़क बिक्री देखी जा सकती है. वह भी पुलिस-प्रशासन के सामने. अर्थात कहीं कोई सख्ती नजर नहीं आती है. वहीं, नालंदा जिले के भागन बिगहा थाना क्षेत्र के बोकना गांव मे सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई गईं. इतना ही नहीं लोगों ने नर्तकियों के ठुमके पर पिस्तौल भी लहराया.

इसका वीडियो वायरल हो गया है. यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले का हाल है. यहां दबंगों ने न केवल आर्केस्‍ट्रा कार्यक्रम कराया, बल्कि तमंचा लहराते हुए बार बालाओं के साथ जमकर डिस्‍को डांस भी किया. कार्यक्रम के दौरान अश्‍लील भोजपुरी गानों पर खूब ठुमके लगे. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बैकफुट पर आई पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है, लेकिन अहम बात यह है कि वह जानकारी के बावजूद कार्यक्रम को रोकने में नाकम रही.

स्थानीय पुलिस ने गांव में जाकर लोगों को डांट-फटकार कर खानापूर्ति की

बताया जाता है कि इसकी सूचना किसी ने जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने गांव में जाकर लोगों को डांट-फटकार कर खानापूर्ति की और वापस लौट गई. पुलिस के लौटने के बाद दबंगों ने फिर कार्यक्रम चालू करा दिया.

आधी रात तक हुए इस कार्यक्रम के दौरान जमकर तमंचे लहराए गए. बताया जाता है कि कार्यक्रम के आयोजकों में कुछ शराब माफिया शामिल रहे. यह कार्यक्रम बस यूं ही मस्‍ती के लिए आयोजित कर दिया गया था, यह किसी पर्व-त्योहार या शादी-विवाह के सिलसिले में आयोजित नहीं किया गया था.

स्‍थानीय पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है

इस मामले में स्‍थानीय पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है. हालांकि, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्‍थल पर शराब की बोतलें भी मिली हैं. सबसे मजेदार बात तो यह है कि थोडी दूर पर मौजूद थाना की पुलिस को इसकी जानकारी भी नहीं हुई. कोरोना काल में रातभर जमकर नियमों की धज्जियां उड़ी. 

इससे पहले नवादा जिले के रोह प्रखंड के एक गांव में भी कोरोना लॉकडाउन में रातभर बार बालाओं के ठुमके लगते रहे थे. बारबालाओं के नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वायरल वीडियो जलालपुर गांव का का बताया गया था.

वीडियो में स्टेज पर तीन बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं

वीडियो में स्टेज पर तीन बार बालाएं ठुमके लगा रही हैं. दो वीडियो में कुछ युवक भी स्टेज पर बार बालाओं के हाथ पकडकर ठुमके लगाते दिखायी दे रहे हैं. वहीं स्टेज के नीचे खडे़ युवकों की टोली भी डांस में मशगूल दिखायी दे रही है. इस दौरान मास्क लगाना तो दूर, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती दिख रही है. चर्चा है कि राजगीर से लाई गई तीनों बार बालाओं ने फूहड़ गीतों पर भी जमकर ठुमके लगाए थे. 

वहीं, समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय में भी कोरोना लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उडाते हुए मध्य विद्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर में नाच प्रोग्राम हुआ था. इस कार्यक्रम में अश्लील गाने बजाए गए थे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए थे.

इस तरह बिहार में बहार की स्थिति है. लॉकडाउन क्या होता है इसे मानने वाला कोई नहीं दिखता. शासन-प्रशासन भी लॉकडाउन की घोषणा कर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर ही लेती है. ऐसे में अगर कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो इसमें सरकार का दोष कहां है? आदेश तो जारी हुआ ही है ना, अब अगर लोग नहीं मान रहे हैं तो इसमें सरकार का दोष कहां है? बिहार में बहार है, नीतीश कुमार की सरकार है.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील