लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोरोना के 206 मरीज, 6,700 लोग किए जा रहे हैं मॉनिटर, जानें हेल्थ मिनिस्ट्री ने और क्या-क्या दिया अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 16:34 IST

एएफपी के आंकड़े के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक दुनियाभर में 10,000 लोगों की मौत हुई। कोरोना से दुनियाभर में 100 से ज्यादा देश प्रभावित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच घबराहट कम करने के लिए वॉट्सऐप हेल्पडेस्क शुरू किया है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोविड-19 से निपटने में आपसी दूरी बनाए रखना प्राथमिक बचाव, किसी प्रकार के सवाल के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करें, हम बचाव/रोकथाम पर काम कर रहे हैं। 

नई दिल्ली:  Coronavirus Latest Update in India:स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना पर ताजा अपडेट देते हुए कहा है कि देश में अब तक कुल 206 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। उनके संपर्क में आने वाले  6,700 से अधिक लोग निगरानी में हैं। अब-तक कोरोना वायरस से देश में  4 मौतें हुई हैं, वे सभी 64 साल से अधिक उम्र के थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने कहा, मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि हमारे टोल फ्री नंबर 1075 का उपयोग करें, इसके माध्यम से सही जानकारी लें और गलत अफवाहों से बचे। 

जानें स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना पर और क्या-क्या अपडेट दिए हैं?

- इटली के जिस नागरिक के जयपुर में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी वह स्वस्थ हो गया था, बाद में उसके नमूने जांच में नेगेटिव आए थे, उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है : स्वास्थ्य मंत्रालय 

-स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा- कोरोना वायरस अति संक्रामक है, विकसित देशों सहित 160 देश इससे प्रभावित हैं।

-स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोविड-19 से निपटने में आपसी दूरी बनाए रखना प्राथमिक बचाव, किसी प्रकार के सवाल के लिए टोल-फ्री नंबर 1075 पर कॉल करें, हम बचाव/रोकथाम पर काम कर रहे हैं। 

-स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है, एक दिन का सहयोग संक्रमण प्रसार के चेन को रोकने में मदद करेगा। 

-केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच घबराहट कम करने के लिए वॉट्सऐप हेल्पडेस्क शुरू किया है। आप 9013151515 नंबर पर कोरोना से जुड़ी मदद और जानकारी ले सकते हैं।

-स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव, लव अग्रवाल ने यह भी जानकारी दी है कि आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री सभी राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ एक वीडियो-सम्मेलन करेंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं