लाइव न्यूज़ :

गांव लौटे मजदूर को न गांव में न क्वारांटाइन सेंटर में मिली एंट्री, पत्ते पर सो कर जगंल में बिताने पड़े दो दिन

By प्रिया कुमारी | Updated: June 7, 2020 14:39 IST

चेन्नई से अपने गांव लौटे मजदूर को क्वाराटांइन में और न गांव में एंट्री मिलने कारण मजबूरन पास के जंगल में जाना पड़ा। दो दिन तक जंगल में रहने के बाद पुलिस क्वारांटाइन सेंटर ले गई।

Open in App
ठळक मुद्देगांव लौटे मजदूर को न गांव में न क्वारांटाइन सेंटर मिली जाने दिया गया,मजबूरन जंगल में जाना पड़ा।पत्ते पर सो कर दो दिन बिताया, बाद में पुलिस क्वाराटाइंन सेंटर ले गई।

कोरना संकट के बीच ओडिशा के गंजम जिले में रहने वाला मजदूर, चेन्नई से श्रमिक ट्रेन से आया था, जब वह गांव पहुंचा तो गांव वालों ने उसे गांव में आने नहीं दिया, फिर वह क्वारांटीन सेंटर में जाना चाहा लेकिन सरपंच और स्थानीय प्रशासन से भी उसे कोई मदद नहीं मिली, जिसके कारण मजदूर को दो दिन जंगल में बिताना पड़ा। जानकारी के मुताबिक मजदूर बालासोर अपने गांव आने के बाद बस से अपने घर बेहरामपुर लाया गया था। 

वहीं स्थानिय लोगों का कहना है कि गांव आने के बाद मजदूर पुलिस और ब्लॉक गया था। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इसके बाद वह पास के ही जंगल में चला गया। और वहीं जंगलों से पत्ते लाकर बिछाकर उसी पह सो गया। ये बात जब मजदूर के गांव तक पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस मजदूर को क्वारांटीन सेंटर ले गई। 

वहीं ओडिशा में कोरोना के मामलों की बात करें तो शनिवार को कोरोना के 173 मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 2,781 हो गए। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी के जानकारी के मुताबिक 173 मरीजों में से 150 लोग पृथक-वास केंद्रों में हैं, जो अलग-अलग राज्यों से आए हैं। 173 मरीजों में से 150 लोग पृथक-वास केंद्रों में हैं। 

पूरे देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,971 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद देश में कोरोना मरीजो की संख्या 2,46,929 हो गई है।

टॅग्स :ओड़िसाप्रवासी भारतीयप्रवासी मजदूरकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर