लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन, कोरोना संकट पर की चर्चा

By भाषा | Updated: April 3, 2020 23:51 IST

नेतन्याहू मोदी की इस बात से सहमत हुए कि कोरोना वायरस महामारी आधुनिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। इजरायली प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक बयान में कहा, ''प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। दोनों नेताओं ने तकनीकी सहयोग के साथ ही कोरोना वायरस प्रसार की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर चर्चा की।''

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के विभिन्न कदमों को लेकर चर्चा की।दोनों नेताओं ने दवाओं की आपूर्ति में सुधार और उच्च तकनीक के अभिनव उपयोग के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग पर भी बातचीत की।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से फोन पर कोरोना वायरस महामारी से निपटने के विभिन्न कदमों को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने दवाओं की आपूर्ति में सुधार और उच्च तकनीक के अभिनव उपयोग के संबंध में द्विपक्षीय सहयोग पर भी बातचीत की।

इस वायरस के संक्रमण से अब तक दुनियाभर में 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संकट की शुरुआत से ही दोनों नेता एक दूसरे के संपर्क में हैं।

भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''दोनों नेताओं ने महामारी से लड़ने में दवाओं की आपूर्ति में सुधार और उच्च प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग समेत भारत और इजरायल के बीच संभावित सहयोग का पता लगाया।''

नेतन्याहू मोदी की इस बात से सहमत हुए कि कोरोना वायरस महामारी आधुनिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण मोड़ है। इजरायली प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार ने एक बयान में कहा, ''प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। दोनों नेताओं ने तकनीकी सहयोग के साथ ही कोरोना वायरस प्रसार की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर चर्चा की।''

इससे पहले भी नेतन्याहू ने मोदी से इजरायल को मास्क और चिकित्सीय उपकरणों के निर्यात की अनुमति देने का निवेदन किया था। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत ने इन सामानों के निर्यात पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद 13 मार्च को इजरायल ने यह निवेदन किया था।

इजरायल में अब तक कोरोना वायरस से कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सात हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। वहीं, भारत में अब तक 64 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं और 2547 संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइजराइलबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत