लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण का भारत में दस्तक! राजस्थान के बाद बिहार में चीन से आई एक छात्रा अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 27, 2020 11:24 IST

बिहार की एक छात्रा को कोरोनो वायरस के समान लक्षण दिखने के बाद छपरा के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सात हवाईअड्डों पर कोरोना वायरस संक्रमण के संबंध में रविवार तक 137 उड़ानों से आए 29,000 से अधिक यात्रियों की जांच की गई है।मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘137 उड़ानों के 29,707 यात्रियों की जांच की गई।

रविवार को जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कोरोना वायरस से पीड़ित लड़का चीन में पढ़ रहा है। इस बीमारी का लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच बिहार की राजधानी से खबर आ रही है कि वहां भी पीएमसीएच अस्पताल में कोरोनावायरस के संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण को देखते हुए एक छात्रा को भर्ती कराया गया है। 

अधीक्षक, पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) ने कहा कि छपरा की एक लड़की, जो हाल ही में चीन से लौटी थी। लड़की को कोरोनोवायरस के समान लक्षण दिखने के बाद छपरा के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जिसके वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

बता दें कि देश के सात हवाईअड्डों पर कोरोवायरस संक्रमण के संबंध में रविवार तक 137 उड़ानों से आए 29,000 से अधिक यात्रियों की जांच की गई है लेकिन अब तक एक भी मामला सकारात्मक नहीं पाया गया। मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘137 उड़ानों के 29,707 यात्रियों की जांच की गई। आज 22 उड़ानों के 4,359 यात्रियों की जांच की गई। कोरोनावायरस संक्रमण का अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया।’’

मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘नेपाल में कोरोनावायरस के एक मामले की पुष्टि होने के मद्देनजर भारत ने नेपाल की सीमा से सटे जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट और जौलजीबी में नेपाल के साथ लगती सीमा पर स्वास्थ्य दल तैनात किए गए हैं।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारजयपुरचीन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos