लाइव न्यूज़ :

कोरोना से 10 दिन में पति, सास और ससुर की मौत, 16 लाख चुकाए तब मिले तीनों के शव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2021 07:53 IST

कोरोना का कहर किस कदर कुछ परिवारों पर भारी पड़ रहा है, इसकी एक दिल दहलाने वाली कहानी मध्य प्रदेश के इंदौर से आई है. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत 10 दिनों के अंदर कोविड-19 से हो गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर की घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों की 10 दिन के अंदर मौत1 अप्रैल को परिवार में आया कोरोना का पहला केस, इसके बाद चार लोग इसकी चपेट में आ गएपरिवार में जिन चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उनमें तीन की मौत हो चुकी है

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. पांच लोगों के इस परिवार में से तीन की कोरोना के चलते मौत हो गई. बाकी दो सदस्यों में से भी एक कोरोना संक्रमित है. इंदौर में पादरी परिवार ने रविवार को दस दिन से भी कम समय में तीसरे सदस्य का अंतिम संस्कार किया है. 16 लाख का बिल चुकाने के बाद अस्पताल ने परिवार को तीनों के शव दिए गए.

जानकारी के अनुसार इस पादरी परिवार में पांच सदस्य हुआ करते थे. परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई, इनमें से तीन की मौत हो चुकी है.

कोरोना की मार से परिवार तबाह

दस दिनों के भीतर परिवार के मुखिया 86 वर्षीय पादरी ए.जे. सैमुअल, 83 वर्षीय उनकी पत्नी कुंजम्मा सैमुअल और बेटा जॉनसन सैमुअल की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई. जॉनसन की पत्नी शोबी जॉनसन आइसोलेटेड और उनका बेटा फिलोमन जॉनसन कोरोना संक्रमित है, जिसका इलाज चल रहा है.

बताया जाता है कि 1 अप्रैल को जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों की भी कोविड जांच की गई, जिनमें 56 वर्षीय शोबी को छोड़कर बाकी तीनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई. तबीयत बिगड़ने के बाद 2 अप्रैल को जॉनसन को अस्पताल में भर्ती कराया. 3 अप्रैल को जॉनसन के पिता और 6 अप्रैल को मां को भर्ती कराया गया.

कोरोना: काफी पैसे हुए खर्च पर नहीं बची जान

तीनों के इलाज पर अच्छा खासा पैसा खर्च हुआ, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका. 7 अप्रैल को पादरी ए.जे. सैमुअल, 16 अप्रैल को जॉनसन और 17 अप्रैल को जॉनसन की मां कुंजम्मा की मौत हो गई.

शोबी 16 लाख से ज्यादा रुपए का अस्पताल का बिल चुकाकर भी अपनों को नहीं बचा पाई. अभी जॉनसन का बेटा संक्रमित है, जिसका इलाज चल रहा है और शोबी घर में आइसोलेट हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील