लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: ब्रिटेन में फंसे नागरिकों को भारतीय उच्चायुक्त ने दिलाया भरोसा, धैर्य रखने की अपील की

By भाषा | Updated: March 23, 2020 06:04 IST

घनश्याम ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सभी भारतीयों से धैर्य बनाए रखने और कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के परामर्श का पालन करने की अपील करती हूं। आइए हम इस चुनौती से लड़ने के लिए तैयार रहें और घबराएं नहीं।’’

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन में पदस्थापित भारतीय उच्चायुक्त ने यात्रा प्रतिबंधों के कारण वहां फंसे भारतीय नागरिकों से रविवार को अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए ‘‘मुश्किल हालात’’ में जिम्मेदार रवैया अपनाएं। दरअसल भारत ने ब्रिटेन और यूरोप के यात्रियों पर इस महीने के अंत तक प्रतिबंध लगा रखा है। ब्रिटेन में शनिवार तक कोरोना वायरस के करीब 5,000 मामले सामने आए और 244 लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन में पदस्थापित भारतीय उच्चायुक्त ने यात्रा प्रतिबंधों के कारण वहां फंसे भारतीय नागरिकों से रविवार को अपील की कि वे कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए ‘‘मुश्किल हालात’’ में जिम्मेदार रवैया अपनाएं।

उच्चायुक्त रुचि घनश्याम ने वीजा की अवधि पूरी होने के कारण प्रवासी का दर्जा समाप्त होने को लेकर चिंतित भारतीयों को भरोसा दिलाया कि भारतीय प्राधिकारी ब्रिटेन में अपने समकक्षों के संपर्क में थे और ब्रितानी प्राधिकारियों ने कहा है कि कोविड 19 के कारण पैदा हुए हालात के लिए किसी को ‘‘अनुचित रूप से दंडित’’ नहीं किया जाएगा, जो उनके हाथ में नहीं हैं।

घनश्याम ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सभी भारतीयों से धैर्य बनाए रखने और कोविड-19 की चुनौती से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के परामर्श का पालन करने की अपील करती हूं। आइए हम इस चुनौती से लड़ने के लिए तैयार रहें और घबराएं नहीं।’’

उन्होंने कहा कि भारत जाने वाली उड़ान 31 मार्च तक निलंबित हैं लेकिन मिशन भारतीय प्राधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं और यात्रा परामर्श में कोई भी बदलाव होने पर जल्द से जल्द सूचित किया जाएगा। उच्चायुक्त का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब भारतीय छात्रों के एक समूह ने शनिवार रात को लंदन में भारतीय उच्चायोग के परिसर में शरण मांगी।

उन्होंने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर यात्रा पाबंदियों के बावजूद विमान से भारत भेजे जाने की मांग की है। भारतीय सामुदायिक समूहों की मदद से रहने की वैकल्पिक व्यवस्था की पेशकश को 19 छात्रों के इस समूह ने ठुकरा दिया। इनमें से ज्यादातर छात्र तेलंगाना के हैं।

दरअसल भारत ने ब्रिटेन और यूरोप के यात्रियों पर इस महीने के अंत तक प्रतिबंध लगा रखा है। ब्रिटेन में शनिवार तक कोरोना वायरस के करीब 5,000 मामले सामने आए और 244 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?